मंगलवार, 10 जुलाई 2018

बड़ी खबरें

बड़ी खबरें

डोडा पोस्त तस्करी के मामले में आरोपी गिरफ्ता�...

डोडा पोस्त तस्करी के मामले में आरोपी गिरफ्ता�...

बाड़मेर | रामसर थाने में डेढ़ माह पूर्व पकड़े गए डोडा पोस्त तस्करी के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विक्रम कुमार सांदू ने बताया कि रतनसिंह पुत्र पृथ्वी सिंह राजपूत निवासी माधुपुरा सांकड़ा जैसलमेर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डेढ़ माह पुराने डोडा पोस्त तस्करी के मामले में आरोपी वांछित था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

बुधवार, 27 जून 2018

जैसलमेर ग्रामीणों को पहुंची राहत 46 खातों का हुआ खाता दुरुस्तीकरण

जैसलमेर ग्रामीणों को पहुंची राहत 46 खातों का हुआ खाता दुरुस्तीकरण


जैसलमेर, 26 जून। राज्य सरकार द्वारा चलाएं जा रहें राजस्व लोक अदालत-न्याय आपके द्वार षिविर 2018 जैसलमेर जिले के लिए उपयोगी साबित हो रहे है। राजस्व षिविरों के माध्यम से जहां लोगों को बहुत बड़ी राजस्व संबंधी राहत पहुंच रही है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर के.एल. ने बताया कि जिले में 26 जून ,मंगलवार को न्याय आपके द्वार षिविर की कड़ी ग्रामपंचायत मुख्यालय मौकला ,सुल्ताना ,राजगढ़ और तेजमालता़ में राजस्व षिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें उपखण्ड जैसलमेर ,फतेहगढ़ और भणियांणा की पंचायतों में षिविरों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया है। इन षिविरों के अन्तर्गत तीन तहसीलों के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों द्वारा धारा 135 के तहत कुल 171 नामान्तरकरण खोलें जाकर राजस्व रिकाॅर्ड में दर्ज किए गए है। इसी प्रकार धारा 53 के तहत 11 खातों का विभाजन कर बंटवारें के प्रकरण निस्तारित किए जाकर लोगों को बहुत बडी राहत प्रदान की गई है। इन खातों के विभाजन होने से सैंकडों लोग जहां लाभान्वित हुए वहीं उन्हें अपनी-अपनी भूमि का असली हकदार प्रदान किया गया।

उन्होंनें बताया कि षिविरों के अन्तर्गत तहसीलदारों द्वारा 46 मामलों में खाता दुरस्ती के प्रकरण निस्तारित किए गए वही षिविरों में 02 नए राजस्व ग्राम के प्रस्ताव प्राप्त हुए और 02 प्रकरण गैर खातेदारी से खातेदारी के निष्पादित हुए व षिविर के मौके पर ही 146 राजस्व की नकलें प्रदान की गई एवं 180 अन्य प्रकरण निस्तारित किए गए। उन्होंनंे बताया कि इस प्रकार तहसीलदारों द्वारा इन षिविरों के माध्यम से 558 प्रकरण निस्तारित किए गए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर स्वामी ने बताया कि इन षिविरों में उपखण्ड अधिकारियों द्वारा धारा 136 के तहत 03 खातों का दुरस्तीकरण किया जाकर संबंधित लोगों को राहत प्रदान की गई। षिविर के दौरान विभाजन धारा 53 का 01 व पुराना 01 वाद का निस्तारण किया गया। इस तरह से इन षिविरों के माध्यम से तहत कुल 04 प्रकरण निस्तारित किए गए। इस प्रकार से ये राजस्व षिविर कई लोगों के लिए बहुत ही लाभदायी साबित हुए।

*बाड़मेर बालिका दुष्कर्म प्रकरण को लेकर बाड़मेर की मुस्लिम सद्भावना कमेटियां आगे आये*

*बाड़मेर बालिका दुष्कर्म प्रकरण को लेकर  बाड़मेर की मुस्लिम सद्भावना कमेटियां आगे आये*

*बाड़मेर गाहे बगाहे तीज त्योहारों पे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ भाई चारे और साम्प्रदायिक सदभाव कायम रखने के लिए कई कमिटियां बैठके करती दिखती।।गिराब में एक मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के जघन्य अपराध को लेकर इन साम्प्रदायिक सद्भाव कमिटियों को आगे आकर न्याय की मांग करनी चाहिए। इस घटना से पूरा प्रदेश विचलित है।।पुलिस ने तत्परता दिख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे लोगो के साथ क्या सलूक किया जाए यह दोनों समुदाय साथ बैठकर तय करे। बाड़मेर जिले में सद्भावना और भाई चारे की बाते करने वाले इस घटना को लेकर क्या सोचते है।क्या ये उनका दायित्व नही है।।जिले की सद्भावना खराब होने के मोड़ पर खड़ी है।।इस मासूम बालिका को न्याय दिलाने के लिए साम्प्रदायिक सद्भाव कमिटियों और हिन्दू मुस्लिम भाईचारा कमिटियों को अब आगे आकर अपराधी के खिलाफ कार्यवाही और मासूम को न्याय की मांग करनी चाहिए।।बाकी जिले के लोग तो अपनी बेटी के लिए न्याय के लिए लड़ेंगे ही। राष्ट्रवाद ,और देशभक्ति,भाईचारा ,सद्भावना की बाते टेबलों और बैठकों में करने वालो को अब जाति ,धर्म को तिलांजलि देकर मासूम के समर्थन में आगे आकर जनता के सहयोग से न्याय की मांग करनी चाहिए।नही तो इन कमिटियों का कोई औचित्य नही।*

बाड़मेर ढाणी-ढाणी से एक ही आवाज मेनका के हत्यारे को फांसी दो


बाड़मेर ढाणी-ढाणी से एक ही आवाज मेनका के हत्यारे को फांसी दो
बाड़मेर 26 जून। 

बीते सप्ताह सात वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर गला घोटकर बेहरमी से मारने और सूखे टांके में फैक के बाद प्रदेष भर के लोगो में गुस्सा और रोष व्याप्त है और ढाणी से लेकर मुख्यालय तक एक ही मांग उठ रही है कि मेनका के हत्यारें को फंासी दो। इस कड़ी में सीमावर्ती हरसाणी गांव में सर्वसमाज के लोगो ने रैली निकाल कर हत्यारे को फांसी देने की मांग की। 

भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूरसिह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को हरसाणी गांव के चेतक चैराहे पर सर्वसमाज के लोगो एकत्रित हुए। हर समाज के लोगो की एक ही मांग है की मेनका के हत्यारें को फांसी दो। सभा को सम्बोधित करते हुए स्वरूपसिह खारा ने कहा कि उनरोड़ जो मासूम के साथ जो घटना हुई है वो बहुत ही निदंनीय है। इस घटना के बारे में सुनने वाला हर इंसान बहुत दुःखी होकर यही कहता है कि ऐसे हत्यारों को गोली मार देनी चाहिए। 

भाजपा मण्डल प्रभारी धनसिह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की घटना अपने आप शर्मनाक है। शांतप्रिय ग्रामीण इलाके में ऐसी घटना पुनर्रावृति न हो इसके हर समाज को आगे आना होगा। 

भंवरदान चारण झणकली ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे लोगो बीच चैराहे पर फांसी दे दी चाहिए। 

एबीवीपी के प्रदेश प्रान्त मंत्री जितेन्द्रसिंह बुड़किया ने कहा कि हमे हमेषा अपने समुदाय के लोगो से मेल-मिलाप रखना चाहिए। बोर्डर इलाके में ऐसे लोगो से हमेषा दूर रहना चाहिए। 

इस दौरान सभा को गणपतसिह ताणु, प्रभुराम धनदे हरसाणी, पूरसिह राठौड़, छात्रसंघ अध्यक्ष गजेन्द्र गोरड़िया ने भी सभा को सम्बोधित किया। 

निकाली आक्रोष रैली

चेतक चैराहे पर एकत्रित लोगो वहां से रैली निकाल मुख्य बाजार से होते हाई स्कुल सहित विभिन्न जगह से वापस चेतन चैराहे पहुॅची। रैली के दौरान एक नारा बोला गया कि मेनका के हत्यारे रषीद को फांसी दो। 




यह थे उपस्थित

इस दौरान बाबूराम मेघवाल उनरोड़, गोपालाराम भील, पप्पूराम भील फोगेरा, चुतरसिह गोरड़िया, राजेन्द्रसिह बालेसर, चैनसिह हरसाणी, हुकमदान पूर्व सरपंच झणकली, पूनमाराम मेघवाल शास्त्री गांव, तगाराम खारची, अमृतलाल सेन, निम्बाराम मेघवाल बालेबा, हाकमदान बालेबा, मांगीलाल राजपुरोहित गिराब, मोतीसिह कुबड़िया, बाबुदान बालेबा, अषोकसिंह खारची, शैतानसिह भाटी ताणू, पर्बतसिह गिराब, अर्जुनसिह चेतरोड़ी, रावताराम मेघवाल सोलंकिया, तुलसाराम मेघवाल, मोतीसिह भाटी, महेन्द्रसिह भाटी हरसाणी गेमरसिह सोढ़ा, देवीसिह ताणु, लोकेन्द्र गोरड़िया, लक्ष्मणाराम उनरोड़, भगवानदान झणकली, सुखदेव गर्ग हरसाणी, केवलचंद मेघवाल हरसाणी, सुमेलाराम मेघवाल हरसाणी, सहित सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित थे।

सास-दामाद पूरी रात करते रहे फोन पर बात, 9 दिन बाद सामने आई ये सच्चाई

सास-दामाद पूरी रात करते रहे फोन पर बात, 9 दिन बाद सामने आई ये सच्चाई


भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हत्या के दो सनसनीखेज मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। पहले मामले के अनुसार पति शराब पीकर मारपीट करता था इससे तंग पत्नी ने लोहे की राड मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दामाद के साथ कार में पति का शव ताप्ती घाट में फेंक दिया। वहीं, दूसरे मामले में एक युवक ने प्रेम संबंध उजागर होने के डर से अपनी मौसी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों अपराधों में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

Murder, crime, police case, arrested


अक्सर होता था पति-पत्नी का झगड़ा

-12 सितंबर 2016 के दिन आठनेर थाना पुलिस को ताप्ती नदी के किनारे घाट पर एक अज्ञात शख्स की लाश मिली थी।

-मृतक की पहचान आठनेर के ही दिनेश नाड़ेकर के रूप में हुई थी।

-इस संबंध में पुलिस ने दिनेश के पड़ोसियों से पूछताछ की, जिसमें मालूम हुआ कि अक्सर दिनेश और उसकी पत्नी के बीच विवाद होता था।

-इस आधार पर पुलिस ने मृतक दिनेश की पत्नी के कॉल डिटेल निकाले, जिसमें 11 सितंबर की रात उसने कई बार अपने दामाद गोपाल से बात की थी।

-पुलिस ने मृतक के दामाद गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।





सिर पर रॉड मारकर की थी पति की हत्या

-पुलिस के अनुसार दिनेश की पत्नी ने सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या की थी।

-लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने दामाद गोपाल को फोन किया था।

-पेशे से टैक्सी ड्राइवर गोपाल एक दोस्त की कार लेकर देर रात दिनेश के घर पहुंचा था।

-सास और दामाद ने मिलकर लाश को आठनेर से 20 किमी दूर ताप्ती नदी के किनारे फेंक दिया था।

-आरोपी पत्नी और दामाद गोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

-पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार और कार भी जब्त कर ली है।

सनसनीखेज दावे; रंगीन मिजाज थीं बेनजीर भुट्टो, करती थीं ये काम !



इस्लामाबाद: इस्लामाबाद पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो जितनी लोकप्रिय थीं, उतनी ही विवादास्पद भी। वह 19 अक्तूबर 1993 में दूसरी बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनी थीं। भुट्टो परिवार के राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाने वाली बेनजीर ने हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की थी। वे पाकिस्तान की माइंडेड और आधुनिक राजनीति की छवि रखने वाली राजनीतिज्ञ थीं।




लंदन के रोशन मिर्जा द्वारा लिखी गई किताब 'Indecent Correspondence: Secret Sex Life of Benazir Bhutto' में बेनजीर भुट्टो के बारे में कुछ ऐसे ही सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं। रोशन ने अपनी किताब में दावा किया है कि बेनजीर रंगीन मिजाज की महिला थीं और उनके मोरक्कन ‘गो-गो ब्वॉय’ के बीच फिजिकल रिलेशन थे। इतना ही नहीं, किताब में बेनजीर और अमरीका में पाकिस्तान के भूतपूर्व राजदूत शेरी रहमान द्वारा सैक्स पार्टीज के आयोजन का भी दावा किया गया है।




रोशन मिर्जा ने अपनी किताब में यह भी दावा किया है कि बेनजीर के शेरी रहमान के अलावा उमर नाम के एक मोरक्कन लड़के से भी फिजिकल रिलेशन थे। इस दौरान उमर की उम्र बेनजीर से आधी थी। रोशन ने यह दावा उमर और सारा नाम की एक पाकिस्तानी लड़की के बीच हुई बातचीत के आधार पर किया है। इस बातचीत के दौरान खुद उमर ने ही बेनजीर से फिजिकल रिलेशन की बात स्वीकार की थी।




रॉकवुड विला में होती थी सैक्स पार्टीज

एक बार पाकिस्तानी प्रेस के दिए इंटरव्यू में मिर्जा ने बताया था कि लंदन में 1995 से 2004 के दरमियान बेनजीर भुट्टो के रॉकवुड विला में सैक्स पार्टीज का आयोजन होता था। भुट्टो परिवार ने यह हवेली 2004 में 4 मिलियन पाउंड में बेच दी थी। मिर्जा का दावा है कि बेनजीर भुट्टो, दुबई और इंग्लैंड में, बड़े आराम से, प्राइवेट सैक्स पार्टियों में भाग लेती थीं। बेनजीर के संबंध, पाकिस्तान के अमेरिका में राजनयिक शैरी रहमान से भी थे, जो बेनजीर और अन्य हाई-क्लास महिलाओं के लिए खास प्राइवेट सैक्स पार्टियों के लिए इंतजाम करते थे।




बेटा बिलावल भी करवाता था सैक्स पार्टीज 

वहीं, मिर्जा के दावे के अनुसार इस विला की मालकिन बेनजीर थीं और बेनजीर व शेरी रहमान ही यहां अक्सर सेक्स पार्टीज का आयोजन करवाते थे। इस पार्टी में पत्नियां और गर्लफ्रैंड्ज की अदला-बदली होती थी। विला में बेनजीर के अलावा उनका बेटा बिलावल भी सैक्स पार्टीज करवाता था।