शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2014

वेश्यावृति गिरोह का पर्दाफाश,कालगर्ल अरेस्ट

वेश्यावृति गिरोह
का पर्दाफाश,कालगर्ल अरेस्ट

MAGARAJ CHOUDHARY Google+
कालवाड़। स्थानीय पुलिस ने गुरूवार रात हाथोज
गांव में जयपुर रोड पर झोटवाड़ा वृत्त
एसीपी नसीमउल्ला खां के नेतृत्व में दबिश देकर
कॉलगर्ल सहित दो जनों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं एक अन्य आरोपी फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार एसीपी को हाथोज में एक मकान में
वेश्यावृति की सूचना मिली थी। पुलिस ने रात
करीब एक बजे दबिश देकर राजेन्द्र सैनी (21)
निवासी गांव किशोरपुरा, उसके साथ
मीना खातून (20) पुत्री खवीउल निवासी गांव
बैंतारी उत्तर, चौबीस परगना पश्चिम बंगाल
को गिरफ्तार किया।
एक अन्य आरोपी शंकर भावरिया,
निवासी मांचवा फरार हो गया। पुलिस ने मौके से
राजेन्द्र व शंकर भावरिया का वाहन जब्त कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों सहित वेश्यावृति में
सहयोग करने पर दुकान मालिक राधेश्याम सैनी के
खिलाफ भी पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज
किया है।
गिरफ्तार युवती व युवक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश
किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले
की जांच एसीपी प्रतापराम मीणा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: