बुधवार, 18 दिसंबर 2013

Breaking News Barmer

7:39 PM:  जोहानिसबर्ग टेस्ट में विराट कोहली ने जड़ा शतक, टेस्‍ट क्रिकेट में कोहली का यह पांचवां और दक्षिण अफ्रीका में पहला शतक है.
6:35 PM: जोहानिसबर्ग टेस्टः भारत को चौथा झटका, रोहित शर्मा आउट
5:51 PM: जोहानिसबर्ग टेस्टः भारत को तीसरा झटका, चेतेश्वर पुजारा रन आउट
5:35 PM: जोहानिसबर्ग टेस्टः विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक,
5:00 PM: भारत सरकार ने देवयानी को UN में भेजा. देवयानी का UN के पर्मानेंट मिशन में तबादला. देवयानी अब पूर्ण राजनयिक छूट की हकदार
4:17 PM: दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के बाहर राष्ट्रवादी शिवसेना का विरोध प्रदर्शन. अमेरिका में भारतीय राजनयिक देवयानी के साथ बदसूलकी को लेकर प्रदर्शन.
4:01 PM: जोहानिसबर्ग टेस्‍ट: लंच तक भारत का स्‍कोर 70/2, विराट कोहली और चेतेश्‍वर पुजारा क्रीज पर मौजूद.&
3:41PM: हर्षवर्धन बोले, बीजेपी को क्‍यों लिखी गई चिट्ठी, ना हमने समर्थन मांगा था और ना समर्थन दिया.
3:36 PM: हर्षवर्धन ने अरविंद केजरीवाल से पूछे 14 सवाल
3:32 PM: सी के नायडू अवार्ड 2013 से नवाजे जाएंगे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव
3:12 PM: जोहानिसबर्ग टेस्टः भारत का दूसरा विकेट गिरा, मुरली विजय आउट
2:45 PM: जोहानिसबर्ग टेस्टः भारत का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन आउट
1:46 PM: पास हुआ लोकपाल बिल, अन्ना हजारे ने तोड़ा अनशन
1:35 PM: जोहानिसबर्ग टेस्टः टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
1:29 PM: लोकपाल बिल पास होने के बाद लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित
1:25 PM: अन्ना हजारे ने कहा कि देशवासी मुझे दें 5-5 रुपये चंदा
1:15 PM: अन्ना हजारे ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले लागू हो लोकपाल कानून.
1:13 PM: अन्ना हजारे का अरविंद केजरीवाल का निशाना. कहा- सिर्फ कैमरे पर बोलने से देश का भला नहीं होता.
12:50 PM: लोकसभा में लोकपाल विधेयक पारित
12:40 PM: सोनिया जी इस बिल को वापस लें: मुलायम सिंह यादव
12:35 PM: लोकपाल बिल पर समाजवादी पार्टी का लोकसभा से वॉक आउट
12:15 PM: लोकपाल बिल लोकसभा में पेश किया गया
12:07 PM: कुमार विश्वास का प्रधानमंत्री पर पलटवार. कहा- ये वो हैं जो अपना वादा पूरा नहीं कर पाये.
11:40 AM: किरण बेदी ने कहा कि उम्मीद है कि आज लोकसभा में पास हो जाएगा लोकपाल बिल
11:23 AM: हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित. आज लोकसभा में लोकपाल बिल पर होनी है चर्चा
11:05 AM: मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को साहित्य अकादमी पुरस्कार
11:04 AM: आरबीआई की कर्ज नीति में कोई बदलाव नहीं. रेपो रेट 7.75 फीसदी पर कायम. रिवर्स रेपो रेट 6.75 फीसदी पर बरकरार.
10:32 AM: प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे वादे ना करें जो व्यवहारिक ना हों. महिला आरक्षण बिल पास होने की उम्मीद.
10:30 AM: सोनिया गांधी ने कहा कि हार से हताश होने की जरूरत नहीं. विकास के काम जनता तक ले जाएं. लोकपाल बिल पास कराएंगे.
10:28 AM: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक खत्म. पीएम ने 10 साल की प्रोग्रेस रिपोर्ट रखी. कांग्रेस के सभी सांसदों को दी गुई बुकलेट.
9:47 AM: संसद परिसर में हो रही है कांग्रेस संसदीय दल की बैठक
9:40 AM: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के खिलाफ आदर्श घोटाले में केस चलाने की इजाजत नहीं. सीबीआई ने महाराष्ट्र सरकार से मांगी थी इजाजत.
9:15 AM: दिल्ली में सरकार बनाने पर AAP की रायशुमारी. मंगलवार रात 9 बजे तक 3 लाख लोगों ने राय भेजी.
8:00 AM: दिल्ली में घने कोहरे की वजह से देश भर में 15 घरेलू और 13 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी.
7:55 AM: घने कोहरे की वजह से दिल्ली पहुंचने वाली 27 ट्रेनें लेट.
7:50 AM: घने कोहरे की वजह से आठ उड़ानों में विलम्ब, पांच उड़ानें रद्द.
7:38 AM: दिल्ली-एनसीआर में तीसरे दिन भी कोहरा. दिल्ली आने वाली कई रेलगाडि़यां लेट. विमान सेवाएं भी प्रभावित.
7:05 AM: अब लोकपाल के बाद सांप्रदायिक हिंसा बिल की बारी, आज राज्यसभा में पेश हो सकता है बिल.
6:50 AM: आज आंध्रप्रदेश विधानसभा में फिर मच सकता है घमासान, तेलंगाना बिल पर हो सकती है चर्चा.

कोई टिप्पणी नहीं: