शनिवार, 7 दिसंबर 2013

Breaking News

11.40 AM: दिल्लीः रुझानों में बीजेपी 36 सीटों पर आगे.
11.38 AM: दिल्लीः रुझानों में बीजेपी को बहुमत. बीजेपी 35 सीटों पर आगे.
11.29 AM: दिल्लीः बीजेपी 35 सीटों पर आगे, AAP 24 सीटों पर आगे. बहुमत से एक सीट दूर बीजेपी. कांग्रेस 7 सीटों पर आगे.
11.28 AM: हमें जो समर्थन मिला, वो ऐतिहासिक हैः वसुंधरा राजे.
11.21 AM: दिल्लीः अरविंद केजरीवाल 4429 वोटों से आगे.
11.14 AM: छत्तीसगढ़ में बीजेपी 36 और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे.
11.02 AM: हम अपने प्रयासों में नाकामयाब रहे, हम पर गलत आरोप लगाए गएः अशोक गहलोत.
10.39 AM: दिल्लीः बीजेपी 31, AAP 24 और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे.
10.35 AM: यरकौड सीट से एआईएडीएमके उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं.
10.31 AM: हम नहीं तोड़ेंगे आम आदमी पार्टीः डॉ. हर्षवर्धन.
10.27 AM: नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल 4800 वोटों से आगे.
10.19 AM: नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से पीछे शीला दीक्षित.
10.16 AM: बीजेपी के लिए कवच जैसे हैं नरेंद्र मोदीः बीजेपी नेता पीयूष गोयल
10.14 AM: कांग्रेस को जनता ने नकार दिया हैः बीजेपी नेता पीयूष गोयल.
10.12 AM: मध्यप्रदेश में 105 सीटों पर आगे बीजेपी, कांग्रेस 43 सीटों पर आगे.
10.10 AM: छत्तीसगढ़ में भी आगे निकली बीजेपी, 26 सीटों पर आगे बीजेपी. कांग्रेस 23 सीटों पर आगे.
10.07 AM: नरेंद्र मोदी फैक्टर हमारे लिए बड़ा फैक्टरः वसुंधरा राजे.
09.59 AM: रुझान के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी का सत्ता में आना तय. राज्य में 107 सीटों पर आगे.
09.57 AM: चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी 25, AAP 21 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे. INLD और JD-U एक-एक सीट पर आगे.
09.54 AM: राजस्थान में बीजेपी 100 सीटों पर आगे, कांग्रेस 22 सीटों पर आगे.
09.51 AM: अरविंद केजरीवाल 1500 वोट से आगेः चुनाव आयोग.
09.49 AM: तीन राज्यों में बीजेपी और एक राज्य में कांग्रेस पार्टी आगे. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे, जबकि दिल्ली, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी आगे.
09.45 AM: अरविंद केजरीवाल 2000 वोटों से आगे. नई दिल्ली में शीला दीक्षित से आगे चल रहे हैं केजरीवाल. दिल्ली में AAP 22 सीटों पर आगे.
09.40 AM: आम आदमी पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने कहा कि हमारा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस दोनों से है. और हम किसी भी पार्टी से समझौता नहीं करेंगे.
09.29 AM: दिल्ली में AAP का प्रदर्शन चौंकाने वाला. AAP ने हमें सोचने पर मजबूर कियाः शाहनवाज हुसैन.


संम्पादक:- एम.आर. चौधरी

कोई टिप्पणी नहीं: