- वसुंधरा ने राहुल, सिब्बल को लिया आड़े हाथबांसवाड़ा/ नाथद्वारा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित सभाओं में कांगे्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल पर जमकर हल्ला बोला।उन्होंने कहा कि राहुल भाषण देते है कि भाजपा आज की और कांग्रेस कल की सोचती है। यह कल कब आएगा।? भाजपा कल के काम को आज ही पूरा करना चाहती है।
कांग्रेस नेताओं पर गरीबों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए राजे ने कहा कि राहुल कहते है कि गरीबी मानसिक अवस्था है, तो उनके मंत्री सिब्बल कहते है कि गरीब अब रोटी के साथ दो सब्जी खाता है, इसलिए महंगाई बढ़ी है।
केन्द्रीय मंत्री चिदंबरम कहते है कि लोगों को खाने को ज्यादा मिल रहा है, इसलिए महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा जब भी कांगे्रस की सरकार आती है, अपने पल्लू के साथ महंगाई को भी बांध कर लाती है।वसंुधरा ने बांसवाड़ा जिले में सज्जनगढ़, गनोड़ा, धरियावद, तथा राजसमंद के देवला और सोमा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभाओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार ने साढे चार साल तक तो कुछ किया नहीं और चुनाव नजदीक देख दोनों हाथों से राशि बांटना शुरू कर दिया ताकि वोट पर फिर कब्जा कर सके।लेकिन इस बार ऎसा नहीं होगा। बागीदौरा में राजे ने कांगे्रस प्रत्याशी और मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया और उसके परिवार के लोगों को निशाना बनाया।
संम्पादक:- एम.आर. चौधरी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें