'शत प्रतिशत करें मतदान'
बाड़मेर. राजपूत युवा संगठन द्वारा आयोजित शत प्रतिशत मतदान यात्रा को भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। यात्रा संयोजक महेंद्र सिंह तारातरा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी है। संगठन के डूंगरसिंह गौरडिय़ा ने कहा कि आकली, जालेला, हाथीसिंह का गांव में जनंसपर्क कर आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। आवड़ सिंह सोढ़ा, भोमसिंह बलाई, नरेंद्र सिंह खारा, विजयसिंह तारातरा, उदयसिंह व रतनसिंह ने ग्रामीणों को मतदान करने का संकल्प दिलाया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें