डाबलिया में आग से दो ढाणियां राख
बाड़मेर. मंगलवार दोपहर बाद कोलू गांव के डाबलिया में आगजनी से दो
ढाणियां जलकर राख हो गई। हवा के तेज होने के कारण समय रहते आग पर काबू
नहीं पाया जा सका। जिससे चंद मिनटों में आग ने दोनों घरों को चपेट में ले
लिया।ग्रामीण लाभूराम सेंवर ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे
भूराराम पुत्र देराजराम व मूलाराम पुत्र भूराराम निवासी दर्जियों की ढाणी
कोलू के घर में अचानक आग लग गई। तेज हवा के बाद आग अचानक तेज हो गई,
जिससे चंद पलों में एक के बाद एक झौंपे आग की चपेट में आ गए। आग की लपटों
को देखकर आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो
गए, लेकिन तेज हवा व आग की लपटों ने किसी को नजदीक नहीं आने दिया। इस
दौरान लोगों ने पानी के बर्तनों से आग पर पाने की मशक्कत की, लेकिन आग
विकराल होने से समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। जिससे घरों में रखा
कीमती सामान जलकर राख हो गया। कपड़े, खाद्य सामग्री, घरेलू सामान, बर्तन,
जेवर सहित अन्य सामान जल गया। इस दौरानe पदमारम सेंवर, खेताराम, राणाराम
गोदारा का भरपूर सहयोग रहा और आग पर काबू पाने के प्रयास किए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें