सोमवार, 25 नवंबर 2013

डासना जेल में होगा तलवार दंपति का मेडिकल टेस्‍ट


डासना जेल में होगा तलवार दंपति का मेडिकल टेस्‍टi

आरुषि-हेमराज मर्डर केस
देश, दुनिया, महानगर खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन....
05: 17 PM: डासना जेल में होगा तलवार दंपति का मेडिकल टेस्‍ट.
04: 52 PM: तलवार दंपति के वकील ने कहा, फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे.
04: 38 PM: हेमराज की विधवा ने कहा, कोर्ट के फैसले से खुश हूं.
03: 41 PM: हमने हत्‍या नहीं की, इंसाफ के लिए जंग जारी रहेगी: तलवार दम्‍पति
03: 39 PM: फैसला आते ही राजेश और नुपुर तलवार की तरफ से बांटा गया प्रिंटेड बयान.
03: 34 PM: आरुषि हत्‍याकांड: राजेश और नुपुर तलवार ने ही आरुषि को मारा: जज.
03: 32 PM: नुपुर तलवार को सेक्‍शन 34 और 302, 201 के तहत दोषी करार दिया गया.
03: 30 PM: आरुषि हत्‍याकांड: कोर्ट से ही राजेश और नुपुर तलवार दोनों को डासना जेल भेजा जा रहा है.
03: 28 PM: राजेश तलवार को सेक्‍शन 34 और 302, 201, 230 के तहत दोषी करार दिया गया.
03: 27 PM: राजेश और नुपुर तलवार दोनों को हत्‍या का दोषी करार दिया गया
03: 26 PM: सजा का ऐलान होते ही तलवार दम्‍पति रोने लगे.
03: 24 PM: हत्‍याकांड में राजेश और नुपुर तलवार दोनों को मंगलवार को सुनायी जाएगी सजा.
03: 23 PM: आरुषि हत्‍याकांड: आरुषि के माता-पिता दोषी करार.
02: 55 PM: आरुषि हत्‍याकांड: फैसला किसी भी वक्‍त
02: 30 PM: आरुषि हत्‍याकांड: 3 बजे आएगा सीबीआई कोर्ट का फैसला
02: 25 PM: तहलका कांड: पीड़‍ित महिला पत्रकार का इस्‍तीफा, बोली तहलका में काम करना मुश्किल
01: 32 PM: दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे टीम का ऐलान, जहीर खान की वापसी, एमएस धोनी, धवन, रोहित, कोहली, युवराज, रायना, जडेजा, भुवनेश्‍वर, अश्विन, मिश्रा टीम में
01: 17 PM: नारायण साईं की अग्रिम जमानत याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू.
01: 00 PM: बिहार सरकार की उपलब्धियों के संबंध में नीतीश कुमार ने जारी की रिपोर्ट कार्ड
11.26 AM: दिल्ली हाई कोर्ट में तहलका के एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई मंगलवार को. 
11.25 AM: सुप्रीम कोर्ट ने NOTA को बहुमत मिलने पर दोबारा चुनाव कराये जाने की जनहित याचिका को खारिज किया.
11:22 AM: लालू यादव ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी, 29 को होगी सुनवाई.
11:18 AM: आरुषि हत्‍याकांड में फैसला दोपहर 2 बजे के बाद सुनाया जाएगा
11:07 AM: तलवार दंपति के वकील भी गाजियाबाद कोर्ट पहुंचे
11.00 AM: बंगलुरु पुलिस ने 1000 एटीएम को बंद कराया. इन एटीएम पर सुरक्षाकर्मी के तैनात नहीं होने की वजह से यह कार्रवाई की गई.
10.49 AM: मध्य प्रदेश के शहडोल में अभी तक कुल 15 फीसदी मतदान हुआ. अनूपपुर जिले के पोलिंग बूथ नंबर 133 के बीएलओ राघव विश्वकर्मा को दायित्व से हटाया गया.
10:53 AM: आरुषि हत्‍याकांड में फैसला सुनाने स्‍पेशल जज एस लाल कोर्ट पहुंचे
10:40 AM: केस में मुख्‍य आरोपी राजेश और नुपुर तलवार
10:30 AM: केस पर फैसला सुनाने के लिए जज श्याम लाल अदालत पहुंच चुके हैं 
10:01 AM: आरुषि हेमराज मर्डर केस में फैसला आज,  16 मई 2008 को हुई थी आरुषि की हत्‍या
06:57 AM: बुधनी में शिवराज सिंह चौहान ने वोट डाला
06:49AM: एमपी पिछले 10 सालों में बहुत बदला है: शिवराज
06:48 AM: यकीन है मध्‍यप्रदेश में बीजेपी फिर जीतेगी: शिवराज, एमपी में 230 सीटों के लिए मतदान शुरू
06:44 AM: दो-दो प्रदेशों में आज वोटिंग, मध्य प्रदेश की 230 सीटों और मिजोरम की 40 सीटों पर 8 बजे से मतदान, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम.
06.30 AM: देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री का खुलेगा राज, आरुषि-हेमराज हत्याकांड में गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट सुनाएगी फैसला, तलवार दंपति हैं कत्ल के आरोपी.
06.20 AM: तरुण तेजपाल रेप केस में गोवा पुलिस की स्पेशल टीम आज मुंबई में पीडिता का दर्ज करेगी बयान, डीजीपी ने कहा, फिर होगी तेजपाल से पूछताछ.
06.02 AM: एमपी के नीमच में प्रसाद खाकर बीमार पड़े 75 बच्चे, 3 की हालत गंभीर, लड्डू खाने से सवा सौ लोगों की हुई हालत खराब.
06.01 AM: टीम इंडिया को पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दौरा शुरू करना है. इस दौरे के लिए टीम का चयन आज होना है.



संम्पादक:- एम.आर. चौधरी

कोई टिप्पणी नहीं: