बुधवार, 27 नवंबर 2013

Breaking News


तहलका कांडः तरुण तेजपाल की जमानत पर फैसला सुरक्षित
27 November, 2013
कानपुर में तीसरा वनडे मैच
देश, दुनिया, महानगर खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन...
5.19 PM: तहलका कांडः फिलहाल तरुण तेजपाल को राहत नहीं, जमानत पर फैसला सुरक्षित. 29 नवंबर तक जमानत पर फैसला सुरक्षित.  
4.41 PM: कानपुर वनडेः वेस्टइंडीज के 263 रनों के जवाब में भारत ने 46.1 ओवर में 5 विकेट पर 266 रन बनाए. 
4.39 PM: वनडे सीरीज पर भारत का कब्जा. वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया. 
4.35 PM: कानपुर वनडेः भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया 
4.21 PM: जासूसी कांड को लेकर अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन. नरेंद्र मोदी की निकाली 'बारात'. कांग्रेस की मांग है कि जासूसी कांड पर मोदी सफाई दें 
4.10 PM: तरुण तेजपाल से संबंधों पर कपिल सिब्बल की सफाई. कहा-तहलका में मेरा कोई शेयर नहीं. तरुण तेजपाल मेरा भांजा नहीं. मामले में मेरा नाम घसीटना गलत 
3.30 PM: कानपुर वनडेः भारत के 200 रन पूरे
3.13 PM: कानपुर वनडेः भारत को तीसरा झटका, युवराज सिंह आउट 
3.08 PM: कानपुर वनडेः शिखर धवन ने जड़ा शतक 
3.03 PM: कानपुर वनडेः युवराज सिंह ने जड़ा अर्धशतक 
2.30 PM: बिहार के मुजफ्फरपुर में मालगाड़ी पर ओवरब्रिज गिरा. मारीपुर ओवरब्रिज मालगाड़ी पर गिरा. हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका 
2.17 PM: कानपुर वनडेः शिखर धवन ने जड़ा अर्धशतक, भारत-95/2 
2.01 PM: लेफ्टिनेंट जनरल राहील शरीफ होंगे पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ. 29 नवंबर को संभालेंगे कमान. 
1.53 PM: सोनिया गांधी ने कहा कि विरोधी सत्ता और स्वार्थ की राजनीति करते हैं 
1.52 PM: सोनिया गांधी ने कहा कि विरोधी केवल बातों की राजनीति करते हैं 
1.51 PM: सोनिया गांधी ने कहा कि राजस्थान की अलग पहचान बनी 
1.50 PM: राजस्थान के सीकर में सोनिया गांधी की रैली. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने सराहनीय काम किया 
1.45 PM: तहलका केस पर शोमा चौधरी की सफाई. उन्होंने कहा-मैंने पीड़ित का चरित्र हनन नहीं किया. मुझपर गलत आरोप लगे. मामले में किसी भी तरह शामिल नहीं. 
1.40 PM: कानपुर वनडेः भारत को दूसरा झटका, विराट कोहली 19 रन बनाकर आउट. रामपॉल ने ही लिया दूसरा विकेट
1.20 PM: कानपुर वनडेः भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा आउट, रवि रामपॉल ने झटका विकेट 
1.05 PM: बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि पप्पू यादव के दावों पर प्रतिक्रिया देकर मैं खुद के साथ अन्याय करूंगा. 
12.33 PM: बीजेपी नेता अरुण जेटली ने कहा कि नरेंद्र मोदी और वसुंधरा राजे राजस्थान में जीत दिलाएंगे. 
12.31 PM: एनसीपी के बिहार अध्यक्ष नागमणि ने कहा कि पप्पू यादव अनपढ़ और गंवार हैं. उनकी छवि आपराधिक रही है. ऐसे लोगों पर कैसे विश्वास होगा. 
12.29 PM: कानपुर वनडेः भारत के सामने 264 रनों का लक्ष्य. विंडीज-263/5 
12.20 PM: तहलका कांड पर बोले बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर. कहा-तरुण तेजपाल ने अपनी साथी पत्रकार का यौन उत्पीड़न किया. वो इस पर सफाई कैसे दे सकते हैं. वो खुद को बचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं. कांग्रेस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है. 
12.18 PM: पप्पू यादव के आरोपों पर बीजेपी नेता अरुण जेटली का पलटवार. कहा-आश्चर्यचकित हूं वो किताब भी लिख सकते हैं. अगर कोई अच्छे नैतिक मूल्यों वाला शख्स किताब लिखता तो उस पर टिप्पणी की जा सकती. पप्पू यादव पर कैसे टिप्पणी कर सकते हैं. 
12.14 PM: तहलका केसः गोवा में दर्ज हो रहा है पीड़ित का बयान. मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हो रहा है बयान. 
12.04 PM: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला. 4 सीआरपीएफ जवान शहीद. 168वीं बटालियन के जवान शहीद. सुबह 9.30 बजे की घटना. 
11.55 AM: वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा, ड्वेन ब्रावो आउट. शमी अहमद ने झटका विकेट. 
11.40 AM: कानपुर वनडेः वेस्टइंडीज को चौथा झटका, लैंडल सिमन्स आउट. रवींद्र जडेजा ने झटका विकेट 
11.25 AM: कानपुर वनडेः वेस्टइंडीज को तीसरा झटका, मार्लिन सैमुअल्स आउट 
11.05 AM: कानपुर वनडेः वेस्टइंडीज को दूसरा झटका, कीरोन पोवेल आउट 
11.00 AM: शंकर रमन हत्याकांड में शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती सहित सभी आरोपी बरी. 
10.50 AM: तहलका कांड पर बीजेपी नेता सुषमा स्वराज का ट्वीट. इशारों में कपिल सिब्बल पर साधा निशाना. कहा- एक केंद्रीय मंत्री जो तहलका के संस्थापक और हिस्सेदार हैं, तरुण तेजपाल को बचा रहे हैं. 
10.45 AM: तरुण तेजपाल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 3.30 बजे. दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई. 
10.20 AM: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जासूसी कांड में नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई करे केंद्र सरकार 
9.51 AM: जासूसी कांड पर पूछे गए सवाल पर मोहन भागवत ने नहीं की टिप्पणी. 
9.48 AM: गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत. 
9.46 AM: दो दिवसीय प्रचार बैठक के लिये अहमदाबाद पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत. 
9.22 AM: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा, भुवनेश्वर ने चार्ल्स को बोल्ड किया 
9.04 AM: तेजपाल को गोवा पुलिस का समन, जल्द हाजिर होने का आदेश
8.36 AM: कानपुर वनडे: भारत की टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी 
7.02 AM: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आज राजस्थान के सीकर में रैली, दोपहर 12 बजे चुनावी सभा.
6.40 AM: आज कानपुर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया.
6.22 AM: दिल्ली स्थित शकरपुर के स्कूल ब्लॉक में घर में खून से लथपथ मिला महिला का शव, गला रेत कर की गई हत्या. रात करीब साढ़े 11 बजे की घटना.


संम्पादक:- एम.आर. चौधरी

कोई टिप्पणी नहीं: