रविवार, 24 नवंबर 2013

Fwd: महिला पर मोहित थे नरेंद्र मोदी: प्रदीप शर्मा 




-------- Original message --------
Subject: महिला पर मोहित थे नरेंद्र मोदी: प्रदीप शर्मा 
From: "M.Choudhary" <m4choudhary@yahoo.com>
To: m4choudhary.moondh@blogger.com
CC:


महिला पर मोहित थे नरेंद्र मोदीप्रदीप शर्मा 


नई दिल्ली। लड़की की जासूसी कांड के आरोप में घिरे गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गुजरात के निलंबित आईएएस अफसर प्रदीप शर्मा ने जासूसी कांड में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनएन आईबीएन से खास बातचीत में प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि लड़की मोदी के काफी करीब थी और मोदी लगातार उसे एसएमएस भेजते थे

प्रदीप शर्मा के मुताबिक मोदी के इशारे पर ही लड़की की बातचीत रिकॉर्ड की गई।प्रदीप शर्मा के मुताबिक उन्हें भ्रष्टाचार के झूठे आरोप में फंसाया गया है। उधर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। शर्मा का आरोप है कि महिला की सीडी के चलते उन्हें फंसाया गया। मोदी को लगा कि इस सीडी की जानकारी उन्हें है, इसलिए राज्य सरकार ने उन्हें भ्रष्टाचार के झूठे केस में फंसा दिया।

आपको बता दें कि कोबरा पोस्ट और गुलेल ने जो सीडी जारी की है, उसमें अमित शाह ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जिस तरह से वंजारा को जेल भेजा गया, उसी तरह से प्रदीप शर्मा को जेल भेजना है। इसी आधार पर शर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। ये वही बातचीत है जिस के ज़रिये मोदी सरकार पर एक महिला के खिलाफ जासूसी करने का इल्ज़ाम लग रहा है। इस बातचीत में अमित शाह एक महिला का फोन टैप कर उसकी पल-पल की खबर रखने का आदेश दे रहे हैं, क्योंकि साहेब ऐसा चाहते हैं। बहरहाल, प्रदीप शर्मा सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं, तो इस मामले को लेकर बीजेपी-कांग्रेस के बीच भी सियासत जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: