फिर टूटे तीन मकानों के ताले, गहने व नकदी पार
भास्कर न्यूज क्च बाड़मेर शहर में चोरी की वारदाते दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। इससे लोगों की रातों की नींद उड़ी है। लगातार दूसरे दिन फिर तीन मकानों के ताले तोड़कर चोर गहने व नकदी ले गए। यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में हुई चोरी की वारदाताओं का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इससे शहर के लोगों में भय का माहौल बना है। शनिवार रात्रि में शहर के लक्ष्मीनगर मोहल्ले में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों में साफ साथ कर लाखों के जेवर व नकदी चुरा ली। सर्दी के मौसम में चोर गिरोह सक्रिय होने से बीते कुछ दिनों से लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। कहने को तो शहर में रात्रि गश्त में होमगार्ड व पुलिस के जवान लगाए गए है, लेकिन इन जवानों की गश्त के बावजूद भी लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। शनिवार को लक्ष्मीनगर मोहल्ले में जबर सिंह पुत्र छोटू सिंह रावणा राजपूत का परिवार अपने दूसरे घर रॉय कॉलोनी गया हुआ था। ऐसे में पीछे बंद मकान का फायदा उठाकर डाका डाल दिया। घर का ताला तोडऩे के साथ ही वहां शराब भी पी और चने भी गिराए। इतना ही नहीं चोर के हौसले इतने बुलंद थे कि वो कुछ देर आराम करने के लिए बाथरूम में बिस्तर पर सो भी गया। घर की तिजोरियों में रखे 6 तोला सोने के जेवर करीब 15 हजार रुपए नकद चुरा लिए। इसी तरह हीराराम विश्नोई के घर में भी चोरों ने साफ किए। जहां 1.5 तोला सोना, 40 तोला चांदी, घडिय़ां व मोबाइल चुरा लिए। इसी तरह हेमाराम गौड़ के घर पर भी चोरों ने दीवार से फांदकर घर के अंदर टंगी कमीज की जेब से नकद राशि, मोबाइल चुरा लिए। इन सभी वारदातों के बाद सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मानो पुलिस अधिकारियों के पैरों से भी जमीन खिसक गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और चोरों की तलाश शुरू की।
संम्पादक:- एम.आर. चौधरी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें