ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, पति ने
की आत्महत्या
जयपुर। राजधानी जयपुर में ससुर द्वारा बहू से दुष्कर्म करने
का शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म की घटना से आहत
पीडिता के पति ने आत्महत्या कर ली। राजधानी के
महिला थाना दक्षिण में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
सांगानेर तहसील निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुर पर बलात्कार
करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। 18
वर्षीया पीडिता ने रिपोर्ट दी है कि साल 2011 में
उसकी शादी हुई थी। उम्र कम होने के कारण तीन साल बाद
गौना करने की बात हुई थी। सात-आठ महीने पहले ही वह ससुराल
में रहने लगी थी। आरोप है कि कुछ महीनों पहले उसके ससुर ने उसे
घर पर अकेला देख बलात्कार किया। इस दौरान
पीडिता का पति काम से घर लौटा था तो उसे देख आरोपी वहां से
भाग गया।
पीडिता ने अपने पति को घटना की पूरी जानकारी दी। आरोप है
कि अगले दिन ससुर व अन्य लोगों ने मिलकर उसके पति के साथ
मारपीट की। जिससे आहत होकर पति ने जहर खाकर
आत्महत्या कर ली। पीडिता ने इस्तगासे से ससुराल पक्ष पर
बलात्कार, पति को आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज
प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। थाना इंचार्ज हरीश राठौड़
मामले की जांच कर रहे हैं।.
थार की संस्कृति इतिहास परंपरा और समाचारों का साझा मंच (बाड़मेंर) ----- बाड़मेंर की ताजा खबर Mʌgʀʌj Cʜoudʜʌʀy
मंगलवार, 19 नवंबर 2013
ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, पति ने की आत्महत्या
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें