अब फ्लाइट में भी कर सकेंगे फोन पर बात
अगले महीने से हवाई यात्रा करने वालों को अमेरिका में एक नई सुविधा मिलेगी, वे हवा में उड़ते हुए ज़मीन पर बात कर सकेंगे. देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम रेगुलेटर ऐसा प्रस्ताव लाने जा रहा है. वाशिंगटन पोस्ट अखबार ने यह जानकारी दी है.इसके तहत हवाई जहाज के 10,000 फीट से ऊपर जाने के बाद यात्रियों को सेल फोन इस्तेमाल करने की इजाजत होगी. लेकिन उड़ान की शुरूआत और लैंडिंग के दौरान फोन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी.फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन दिसंबर में इस प्रस्ताव पर विचार करेगा. इसे एफसीसी के नए चेयरमैन टॉम व्हीलर की स्वीकृति मिली हुई है.उन्होंने कहा कि नई तकनीक से हवा में उड़ते हुए सुरक्षित रूप से मोबाइल फोन से बात करना संभव हो गया है. अब समय आ गया है कि हम अपने पुराने नियमों की समीक्षा करें. टॉम व्हीलर को इस फैसले को लागू कराने के लिए पांच सदस्यीय समिति की अनुमति लेनी होगी. इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन और रिपब्लिकन के दो सदस्य हैं.कमीशन से पारित होने के बाद इस प्रस्ताव को संसद की अनुमति नहीं चाहिए. 2004 में भी एक ऐसा प्रस्ताव आया था जिसे मंजूरी नहीं मिल सकी थी. फ्लाइट अटेंडंट और अन्य ग्रुप इसके खिलाफ हैं. उनका कहना है कि इससे अन्य यात्रियों को असुविधा होगी खासकर उन्हें जो सो रहे हैं या सोना चाहते हैं.इस नए गाइडलाइंस के मुताबिक एयरलाइंस को अपने विमानों में खास उपकरण लगाने होंगे जिससे वह वायरलेस सिग्नलों को विमान से जमीन पर पहुंचाया जा सके. यूरोप में पिछले हफ्ते ऐसी व्यवस्था हो गई है. यूरोपीय कमीशन ने विमानों से 3जी और 4जी डेटा इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है.
थार की संस्कृति इतिहास परंपरा और समाचारों का साझा मंच (बाड़मेंर) ----- बाड़मेंर की ताजा खबर Mʌgʀʌj Cʜoudʜʌʀy
शुक्रवार, 22 नवंबर 2013
अब फ्लाइट में भी कर सकेंगे फोन पर बात
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें