सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

केजरीवाल के इंटरव्यू में पत्रकार की चुनौती, भाभी जी के बारे में कुछ नहीं सुनूंगा

इंटरव्यू के दौरान केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा के चुनावी समर आते ही कई पत्रकारों ने नेताओं के जमकर इंटरव्यू किए. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का भी यू-ट्यूब चैनल 'द वायरल फीवर(टीवीएफ) वीडियो' ने इंटरव्यू किया है. ये इंटरव्यू जमकर सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है.
अरविंद केजरीवाल के इस इंटरव्यू में टीवीएफ के अर्नब ने हंसोड़ मगर चुटकीले सवाल पूछे. अर्नब के सवालों से अरविंद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. एक सवाल के जवाब में अर्नब अरविंद केजरीवाल से पूरे अपनेपन के साथ उनकी पत्नी के बारे में कहते हैं,'मैं भाभी जी के बारे में कुछ नहीं सुन सकता हूं'. अर्नब अपने सवाले में अरविंद से कहते हैं कि अगर आपकी पत्नी आपका प्रपोजल न मानती तो आप वहीं धरना दे देते. इससे पहले इस चैनल से मजाकिया लहजे में अरविंद के हमशक्ल के साथ इंटरव्यू किया था. 

ये हैं बीजेपी की हार की 10 वजहें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
राजधानी दिल्ली में नरेंद्र मोदी का विजय रथ रुक गया. पिछले साल आश्चर्यजनक तरीके से सत्ता के करीब जा पहुंची आम आदमी पार्टी ने इस बार उसे मात दे दी. पार्टी ने अपने प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के बलबूते कांटे की टक्कर में यह चुनाव जीता है.पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल वाराणसी में पराजित होने के बाद से लगातार यहां प्रचार कर रहे थे और इसका फल उन्हें मिला. हम आपको बताते हैं कि हैं कि वो कौन सी 10 वजहें रहीं जिनके कारण बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा.
1. किरण बेदी की उम्मीदवारी
बीजेपी के आलाकमान ने अरविंद केजरीवाल की पूर्व सहयोगी किरण बेदी को सीधे मु्ख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बना दिया. इससे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और उनके समर्थकों में काफी रोष पैदा हुआ. वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव में पूरी ताकत नहीं लगाई और उनके समर्थक भी काफी निष्क्रिय रहे.

2. किरण बेदी का व्यवहार
किरण बेदी भारत की पहली महिला पुलिस ऑफिसर थीं और लगभग चार दशक तक उस विभाग में रहीं. वह कड़क किस्म की अधिकारी थीं और राजनीति में कूदने के बाद भी उनका यह स्वभाव बदला नहीं. शुरू में वह जिस ढंग से कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से बातचीत कर रही थीं वह उन्हें पचा नहीं. इससे वे उनसे दूर हो गए. उनके शुरूआती बयान भी कुछ पचे नहीं.

3. चुनाव कराने में देरी
बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली में चुनाव कराने में काफी देरी की. लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 70 सीटों में से 60 पर बढ़त लेने के कारण बीजेपी आलाकमान अति आत्म विश्वासी हो गया और उसे लगने लगा कि वह कभी भी चुनाव जीत सकते हैं. अगर चुनाव उसके तुरंत बाद होते तो यह हार नहीं होती.

4. दिल्ली म्युनिसिपैलिटी का निकम्मापन
दिल्ली में एमसीडी के तीन टुकड़े इसलिए किए गए थे कि इसमें कार्य कुशलता आए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. इनकी कार्यशैली ऐसी थी कि महानगर को गंदगी, भ्रष्टाचार और निकम्मेपन का सामना करना पड़ा. इन सभी में बीजेपी सत्ता में काबिज है और लोग इनके काम-काज के तरीके से बेहद नाराज हैं.
5. निगेटिव प्रचार
इस चुनाव में बीजेपी का प्रचार केजरीवाल के इर्द-गिर्द रहा यानी उनकी आलोचना करने में पार्टी ने ज्यादा वक्त बर्बाद कर दिया. अपनी उपलब्धियों और आगे के कार्यक्रमों की बात करने के बजाय बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिये केजरीवाल को निशाना बनाया गया. इससे लोगों में नाराजगी हुई ठीक उसी तरह जैसे मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत हमले करने वाले कांग्रेस के अभियान से. वो लोग जो तटस्थ थे केजरीवाल की तरफ आ गए.

6. सस्ती बिजली, मुफ्त पानी
केजरीवाल ने अपनी 49 दिनों की सरकार में सस्ती बिजली और मुफ्त पानी का प्रावधान किया था. इससे काफी तादाद में लोगों को फायदा हुआ. लोग इस बार भी यही उम्मीद कर रहे थे और इस आधार पर उन्हें वोट देने वालों की तादाद बड़ी थी.

7. लोक लुभावने वादे
केजरीवाल ने इस चुनाव में वादों का पिटारा खोल दिया. हर मुद्दे के बारे में उन्होंने वादे किए. पानी-बिजली से लेकर लाखों अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने के वादे किए गए. लगभग 70 तरह के वादे पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए जबकि बीजेपी ने ऐसा कुछ नहीं कहा. इससे पार्टी के समर्थकों की तादाद बढ़ी और उन्हें लगने लगा कि केजरीवाल के हर समस्या का समाधान है.

8. अल्पसंख्यक
इस बार 90 फीसदी अल्पसंख्यकों ने आम आदमी पार्टी को एक रणनीति के तहत वोट दिया और यही कारण है कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरा. वे आरएसएस की घर वापसी और हिन्दूवादी संगठनों की उद्दंडता से नाराज थे. उन्हें आम आदमी पार्टी में एक विकल्प दिखा.

9. अन्य पार्टियों के नेताओं को प्रवेश
बीजेपी ने भी कांग्रेस की तरह चलते हुए अन्य पार्टियों के कई नेताओं को जगह दी. कुछ को टिकटें भी मिलीं. इससे वर्षों से वहां काम कर रहे स्थानीय नेता भड़क गए और उनमें से कई ने भीतरघात किया.

10. कांग्रेस की निष्क्रियता
कांग्रेस ने इस चुनाव को महज खानापूर्ति की तरह लिया. उन्होंने प्रचार पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका फायदा आम आदमी पार्टी ने उठाया. उसने उनके वोट बैंक जिनमें झुग्गी-झोपड़ियां और अल्पसंख्यक थे, कब्जा कर लिया. कुल वोटरों में ऐसे लोग तकरीबन 60 फीसदी तक हैं.

केजरीवाल नहीं समझे, तो गोली मार दी जाएगी: हिंदू महासभा


खुद को PM मोदी का करीबी बताने वाले स्वामी ओमजी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खि‍लाफ चुनाव लड़ने वाले हिंदू महासभा के स्वामी ओमजी का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यूट्यूब पर जारी इस इंटरव्यू में स्वामी दावा कर रहे हैं कि अगर केजरीवाल नहीं समझे तो उन्हें गोली मार दी जाएगी.इंटरव्यू में स्वामी कहते हैं, 'मैं परशुराम का वंशज हूं. कोई घंटी बजाने वाला साधू नहीं हूं. देशद्रोहियों को मैं गोली मारता हूं. हमने महात्मा गांधी को गोली मारी थी. हिंदू महासभा हमारी पार्टी है, नाथूराम गोडसे हमारी पार्टी के थे और क्योंकि महात्मा गांधी ने देश के टुकड़े किए इसलिए महात्मा गांधी को भी हमने गोली मार दी. आने वाले समय में जो भी देश के खिलाफ काम करेगा उसको पहले प्यार से समझाएंगे जैसे केजरीवाल को समझा रहे हैं. नहीं समझेंगे तो उसको भी गोली मारेंगे.'
दिलचस्प यह है कि स्वामी ओमजी खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताते हैं. चुनाव लड़ने के पीछे वोट काटने की राजनीति को कारण बताते हुए वह कहते हैं, 'हम विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं ताकि अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के वोट काटकर बीजेपी की नूपुर शर्मा को जितवा सकें.' उन्हें आसाराम के समर्थक और हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं समेत करीब 18 लाख लोगों का समर्थन प्राप्त है.
वीडियो में बीजेपी की टोपी लगाए दिख रहे ओमजी भगवा दल को अपनी पार्टी बता रहे हैं. वह दावा करते हैं कि 2004 से 2014 तक उन्होंने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम किया. पीएम मोदी के साथ अपनी करीबियां बताने वाली एक घटना का वर्णन करते हुए वह कहते हैं, 'जब गोवा में बीजेपी का महाधिवेशन चल रहा था, तब मोदी ने उन्हें फोन किया और कहा कि आडवाणी जी हमको प्रचार समिति का अध्यक्ष नहीं बनने दे रहे हैं, आप कुछ कीजिए. तब उन्होंने मोदी से कहा कि एक घंटे बाद आप कोई भी न्यूज चैनल देख लेना.'

Braking News delni

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने पटेल नगर दफ्तर से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जब आप सच्चे रास्ते पर चलते हैं तो ब्रह्मांड की सारी शक्तियां आपकी मदद करती हैं. अपनी पत्नी, पिता और वरिष्ठ AAP नेताओं के साथ पार्टी दफ्तर की बालकनी से उन्होंने संबोधित किया और इस दौरान हजारों कार्यकर्ता 'पांच साल, केजरीवाल' का नारा बुलंद करते रहे. उन्होंने AAP कार्यकर्ताओं और विधायकों से किसी भी कीमत पर अहंकार न करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा, 'बीजेपी और कांग्रेस का यह हाल कांग्रेस की वजह से ही हुआ है. अगर हम लोग अहंकार करेंगे तो पांच साल बाद जनता हमें भी सबक सिखाएगी.'पढ़िए, केजरीवाल का पूरा भाषण
दिल्ली के लोगों ने वाकई कमाल कर दिया. ये लोगों की जीत है. ये सच्चाई की जीत है. हमारे पास तो कुछ भी नहीं था. न हमारे पास पैसा है. न हमारे पास संसाधन हैं. लेकिन जैसा मैं हमेशा बोलता हूं. हम लोग सच्चाई के रस्ते पर चले. जब आप सच्चाई के रस्ते पर चलते हैं, तो इस दुनिया की सारी, ब्रह्मांड की सारी शक्तियां आपकी मदद करती हैं. आज जो नतीजे आए. वे वाकई अदभुद हैं. मैं दिल्ली की जनता को सलाम करता हूं.

जिन कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत की. कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने नौकरी छोड़ दी. कई लोगों ने दुकानें बंद कर दीं. 24-24 घंटे लगे रहे. ये उनकी जीत है. लेकिन डर भी लग रहा है. इट्स वेरी स्केरी. जितना बड़ा बहुमत दिल्ली की जनता ने हमें दिया है. मैं एक ही निवेदन करना चाहूंगा सभी कार्यकर्ताओं से, सभी विधायकों से, पूरी पार्टी से. जरा सा भी अहंकार मत करना. आज जो कांग्रेस का हाल हुआ. वो उनके अहंकार की वजह से हुआ. जो बीजेपी का हाल हुआ. वो उनके अहंकार की वजह से हुआ. अगर हमने अहंकार किया, तो यही सबक जनता हमें पांच साल के बाद सिखाएगी. हमें हाथ जोड़कर सब लोगों की सेवा करनी है. मैं अकेला कुछ नहीं कर सकता. मैं बहुत छोटा आदमी हूं.
हम दिल्ली की जनता के साथ मिलकर ऐसा शहर बना सकते हैं. जिस पर गरीब और अमीर दोनों गर्व करेंगे.
ये मेरी पत्नी हैं. ये कभी भी सामने नहीं आती. क्योंकि ये सरकार में काम करती हैं. एक डर लगा रहता है. ( 5 साल केजरीवाल का नारा. पत्नी हाथ जोड़कर लोगों के सामने आती हैं.) कहीं सरकार इनके खिलाफ एक्शन न लेले. मैं इन्हें आज खींचकर ले आया. मैंने कहा, डरो मत, सरकार कोई एक्शन नहीं लेगी. दोस्तों, जो भी मैं मेहनत करता हूं. वह इनके बिना मुमकिन नहीं हो पाती.

ये मेरे पिता जी हैं. हमारे बुजुर्गों का आशीर्वाद और हमारे परिवार का त्याग और सपोर्ट, जो कुछ भी हम कर रहे हैं, उसके लिए बहुत जरूरी है.
आप सबका बहुत बहुत शुक्रिया.
भारत माता की जय. इंकिलाब जिंदाबाद
कुमार विश्वास की आवाज
उत्तर से दक्षिण तक पूरा परिधान बदल डाला दिल्ली ने बटन दबाकर पूरा हिंदुस्तान बदल डाला
बदलाव के लिए हर दिल्ली वाले को अरविंज केजरीवाल बनना होगा. तो मिलकर बोलो, 5 साल केजरीवाल

Braking news


DELHI (70/70)
PARTIESLEADSWONTOTAL
AAP60565
BJP+314
CONG000
OTH101

शनिवार, 7 फ़रवरी 2015

राजकीय हॉस्पिटल से दिन दहाड़े बाइक उड़ाई

बाड़मेर. शहरमें चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि जिले के सबसे बड़े राजकीय हॉस्पिटल में पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरी से नहीं चूक रहे हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित इस हॉस्पिटल से बाइक चुराने की दर्जनों वारदातें हो चुकी है। इसमें कई मरीजों के परिजनों और चिकित्सा कार्मिकों की है। शनिवार को भी चोर एक मेल नर्स की बाइक उड़ा ले गया। 

राजकीय हॉस्पिटल में कार्यरत मेल नर्स लक्ष्मण कुमार की बाइक शनिवार को चोरी हो गई। मेल नर्स सुबह आठ बजे ड्यूटी पर या। दोपहर दो बजे ड्यूटी पूरी कर वापिस लौटा तो बाइक गायब मिली। इसके बाद उसने इधर उधर तलाश की,लेकिन पता नहीं चला। 

पुलिसचाैकी के बावजूद चोरियां :हॉस्पिटल में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी स्थापित की हुई है,लेकिन इसके बावजूद चोरी की वारदातें थम नहीं रही है। हॉस्पिटल में इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हुई है।

पिछड़ेपन के दाग को साफ करेंगे : प्रियंका

पिछड़ेपन के दाग को साफ करेंगे : प्रियंका

प्रधान चुनाव : पूरे दिन चली जोड़-तोड़

प्रधान चुनाव : पूरे दिन चली जोड़-तोड़
 

Braking News

दिल्ली से घोंडा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साहब सिंह चौहान की स्कोडा कार पर हमला हुआ है. अज्ञात हमलावरों ने किया हमला. हेलमेट और पत्थर से किया हमला. वारदात के समय कार में विधायक का बेटा और दो कार्यकर्ता थे मौजूद. घर से कुछ ही दूरी पर हुआ हमला.


दिल्ली के मंगोलपुरी से बीजेपी प्रत्याक्षी सुरजीत कुमार को पुलिस ने शराब बांटने के आरोप में हिरासत में लिया है. पब्लिक के बीच रंगे हाथों पुलिस ने पकड़ा. गाड़ी में झंडे, टोपी, शराब बरामद, थाने में जब्त.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच इस रोमांचक मुकाबले को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनमत संग्रह बताया जा रहा है, वहीं बीजेपी नेतृत्व ने इससे इनकार किया है. 70 सीटों पर होने जा रहे चुनाव में 1.33 करोड़ से अधिक मतदाता कुल 673 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे.

वोटिंग 12,177 पोलिंग बूथ पर होगी, चुनाव आयोग ने इनमें से 714 पोलिंग बूध ‘संवेदनशील’ जबकि 191 ‘अति संवेदनशील’ बताया है. वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी. वोटिंग के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील पोलिंग बूथ की संख्या में वृद्धि होने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों की संख्या में भी इजाफा किया गया है. इस बार आप और बीजेपी में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तमाम ओपिनियन पोल में आप को बहुमत में सरकार बनाते दिखाया गया है. दिल्ली में पिछले 16 साल से सत्ता से दूर बीजेपी ने टीम अन्ना की पूर्व सदस्य किरण बेदी को पार्टी में लाकर और उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दांव खेला है. बताया जाता है कि इससे पार्टी के कुछ नेता और पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता नाखुश हैं.
बीजेपी के विरोधी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि चुनाव के नतीजे मोदी सरकार के प्रदर्शन पर जनमतसंग्रह होंगे. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस विचार को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी और आप के बीच मुकाबले का मतलब सुशासन और अराजकता में से किसी एक विकल्प को चुनना है. इस बीच दिल्ली के ऐतिहासिक जामा मस्जिद के इमाम बुखारी ने एक बयान जारी कर मुस्लिमों को आप के पक्ष में मतदान करने को कहा, लेकिन पार्टी ने इस पेशकश को खारिज कर दिया.
बीजेपी की रणनीति का जवाब अरविंद केजरीवाल नीत आप ने दिया है और पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव से उठी मोदी लहर को रोकने के लिए धुआंधार प्रचार अभियान चलाया. वहीं कांग्रेस को इस दौड़ में बहुत पीछे माना जा रहा है.

Braking News

01.34PM: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी उम्मीदवार किरण बेदी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई. AAP ने आरोप लगाया कि किरण बेदी ने आज भी मतदान केंद्र पर वोटरों से बीजेपी के लिए वोट करने को कहा.

01.25PM: दिल्ली में वोटरों का उत्साह जारी. दोपहर 1 बजे तक 35.5 फीसदी मतदान की खबर.

12.55PM: दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में 24 फीसदी मतदान की खबर. नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 28.3 फीसदी और पूर्वी दिल्ली में दोपहर 12 बजे तक 24.1 फीसदी वोटिंग हुई.

12.50PM: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने वोट डाला. वोटिंग करने के बाद मेनका ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी की जीत निश्चित है.

12.40PM: नई दिल्ली सीट से बीजेपी की उम्मीदवार नूपुर शर्मा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. नूपुर इस मामले की शिकायत करेंगी. उधर इस मामले पर सफाई देते हुए आम आदमी पार्टी ने इस घटना को बीजेपी की साजिश करार दिया है.

11.45AM: दिल्ली में लोग वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे हैं. सुबह 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान की खबर है.

11.29AM: बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने वोट डाला. वोट डालने के बाद शाजिया ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. शाजिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को झूठ बोलने की आदत है. शाजिया ने ये विश्वास जताया कि दिल्ली की जनता इस बार एक स्थिर सरकार के लिए वोट करेगी.

11.16AM: सुबह 10 बजे तक 9.25 फीसदी फीसदी मतदान की खबर. नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 8.5 फीसदी मतदान.

वोट डालकर आपने आजतक को भेजी ये सेल्फी... 

10.41AM: कृष्णानगर के सफेदा बस्ती इलाके के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया. लोगों ने AAP पर धमकाने का भी आरोप लगाया. किरण बेदी के पहुंचने पर की शिकायत.

10.26AM: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वोट डाला. वोटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि शराब बांटने वाली पार्टी को किसी कीमत पर वोट ना दें.

10.18AM: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग भी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया.

10.15PM: वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और किरण वालिया भी राहुल के साथ मतदान केंद्र पहुंचे.

09.48AM: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने वोट डाला. पांडवनगर मतदान केंद्र पर परिवार सहित वोट डालने पहुंचे सिसोदिया. वोट डालने के बाद आज तक से खास बतचीत में सिसोदिया ने कहा कि इस बार जनता पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी.

09.43AM: मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए अरविंद केजरीवाल. बीके दत्त कॉलोनी मतदान केंद्र पर करेंगे वोट.

09.38AM: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निर्माण भवन मतदान केंद्र पर वोट डाला. सोनिया के साथ शीला दीक्षित और दिल्ली कांगेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी पहुंचे थे. वोट डालने के बाद सोनिया ने कहा, 'जो जनता चाहेगी वही होगा.'

09.35AM: कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजय माकन ने राजौरी गार्डन मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला. पत्रकारों से बात करते हुए माकन ने कहा कि इस बार कांग्रेस किसी हाल में AAP को समर्थन नहीं देगी और ना ही किसी पार्टी से समर्थन लेगी.

09.27AM: कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजय माकन ने कहा कि इस बार कांग्रेस किसी भी कीमत पर आम आदमी पार्टी को समर्थन नहीं देगी और ना ही किसी पार्टी से समर्थन लेगी.

09.25AM: वोट करने के बाद आज तक से खास बातचीत में बीजेपी नेता डॉ. हर्षवर्धन की मां ने कहा कि दिल्ली में BJP की ही सरकार बनेगी.

09.15AM: आम आदमी पार्टी की नेता अल्का लांबा ने मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला. अपनी पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त दिखीं अल्का.

09.14AM: निर्माण भवन मतदान केंद्र पहुंची दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित. शीला दीक्षित को पिछली बार आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बड़े अंतर से हरा दिया था.

09.00AM: बीजेपी नेता डॉ. हर्षवर्धन भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे. हर्षवर्धन अपनी मां के साथ मतदान केंद्र पहुंचे थे. वोट करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए हर्षवर्धन ने कहा, 'दिल्ली में कुशल प्रशासन देने वाली सरकार बननी चाहिए.'

08.55AM: ग्रेटर कैलाश से कांग्रेस उम्मीदवार और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला.

08.45AM: वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने कहा, 'प्रधानमंत्री दिल्ली को बहुत कुछ देंगे. हम मिलकर दिल्ली को विकास और सुरक्षा देंगे.'

08.35AM: बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने वोट डाला. उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

8 बजे वोटिंग शुरू होते ही कई बड़े नेता मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज, AAP नेता आशीष खेतान, बीजेपी नेता राम माधव शामिल थे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के युवा वोटरो से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की. AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली के लोगों से अपील की कि वो घरों से बहार निकल कर वोट जरूर करें.

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव

वोटिंग के लिए लगी लंबी कतारें
राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आज 70 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. वोटिंग सुबह 8 बजे से जारी है. चुनाव आयोग ने 741 पोलिंग बूथ को संवेदनशील बताया है और इसके मद्देनजर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में 80 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं.

02.00PM: 
दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक 36 फीसदी वोटिंग. मतदान केंद्र पर लगी हैं लंबी कतारें.

01.55PM: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वोटिंग की रफ्तार धीमें किए जाने की शिकायत की है. केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए ये आरोप लगाया है कि लंबी लाइन की वजह से लोग बिना वोट दिए ही

खेजड़ी के पेड़ से झूलकर अधेड़ ने की आत्महत्या

बालोतरा | सिवानाथानांतर्गत उमसर गोलिया गांव में गुरुवार रात्रि के दरम्यान एक अधेड़ ने खेजड़ी के पेड़ से झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई नरबाराम पुत्र तुलसाराम मेघवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भाई जोगाराम (42) लंबे समय से एक बीमारी से परेशान था। गुरुवार रात्रि के दरम्यान उसने गांव में स्थित एक खेजड़ी के पेड़ पर झूलकर आत्महत्या कर दी। 

प्रधान चुनाव आज, दोनों दलों ने लगाया पूरा जोर

प्रधान चुनाव आज, दोनों दलों ने लगाया पूरा जोर
 

आज से बाड़मेर-कोटा स्लीपर बस सेवा प्रारंभ

बाड़मेर | बाड़मेरआगार द्वारा 7 फरवरी से बाड़मेर से कोटा वाया बायतु, बालोतरा, जालोर, उदयपुर, चित्तौड़ नाॅन एसी स्लीपर बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य प्रबंधक जवाहर बोराना ने बताया कि यह बस बाड़मेर से 7 फरवरी से 17.15 बजे रवाना होगी जो 9.0 बजे कोटा पहुंचेगी। वापसी में यह बस कोटा से 15.45 बजे रवाना होकर 8.0 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। 

एजेन्सी परिवर्तन सूचना

जेन्सी परिवर्तन सूचना 

बालोतरादैनिकभास्कर के पाठकों को सूचित किया जाता है कि जसोल के क्षेत्र में समाचार पत्र वितरण एजेन्सी दिनांक 03 जनवरी 2015 से परिवर्तित कर दी गई है। अत: आप जनवरी माह से भुगतान हितेश पटेल को करें। अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें मो. 7742223260, 08010440111
। ज्यातिन्यूज एजेन्सी, ज्योति आइटीआई जसोल बाइपास खेड़ रोड़ बालोतरा।

नलों पर वॉल्व या टोंटी नहीं होगी तो कटेंगे कनेक्शन

नलों पर वॉल्व या टोंटी नहीं होगी तो कटेंगे कनेक्शन

स्वाइन फ्लू: जिला अस्पताल में सिर्फ 400 टेमी फ्लू

स्वाइन फ्लू: जिला अस्पताल में सिर्फ 400 टेमी फ्लू

सांसद ने कहा यू गेट आउट पूर्व सांसद बोले यू शटअप

जिलापरिषद के वार्ड संख्या 37 की पुनर्मतगणना को लेकर शुक्रवार को देर रात तक विवाद चलता रहा। पुनर्मतगणना के दौरान पूर्व सांसद हरीश चौधरी और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने के बाद सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी भी वहां गए। मतगणना कक्ष में पूर्व सांसद और विधायक को देखने के बाद दोनों के बीच जोरदार बहस हुई। सांसद ने हरीश चौधरी को कहा कि यू गेट आउट। पलट कर वापिस हरीश चौधरी ने सांसद को कहा यू शटअप। विवाद को बढ़ते देख कलेक्टर और एडीएम ने बीच-बचाव कर दोनों के शांत किया। कर्नल का आरोप है कि कांग्रेसी नेता मतगणना कक्ष में घुसकर प्रशासन को दबाने का प्रयास कर रहे थे, जबकि हरीश चौधरी का आरोप है कि बाड़मेर प्रशासन चुनाव शुरू होने से लेकर अब तक सरकार के दबाव में ही काम कर रहा है। कलेक्टर ने कहा कि पूर्व सांसद और विधायक मतगणना कक्ष में जबरन घुस गए। 

शेष| पेज 4 

बाड़मेर. मतगणना केंद्र पर शुक्रवार रात आपस में उलझते सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी और पूर्व सांसद हरीश चौधरी। 

‘युवा कौशल विकास प्राप्त कर आगे बढ़े’ : बिरदा

‘युवा कौशल विकास प्राप्त कर आगे बढ़े’ : बिरदा

रातें अब भी सर्द, दिन में राहत

रातें अब भी सर्द, दिन में राहत 

जोधपुर.संभागमें रातें अभी भी सर्द हैं, जबकि दिन में राहत मिली है। जोधपुर में न्यूनतम तापमान तीन दिन में करीब तीन डिग्री कम हो गया। शुक्रवार को 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो संभाग में सबसे कम रहा। शहर के अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी होकर 29 डिग्री के पार चला गया। यहां दिन में तो सर्दी का असर बिलकुल नहीं था, लेकिन शाम के बाद ठंडी हवा चली और सर्दी ने घेर लिया। फलौदी के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी होकर 29.5 डिग्री पहुंच गया। यह संभाग में सर्वाधिक रहा। यहां का न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। 









बाड़मेर के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी होकर 29.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यहां के न्यूनतम तापमान में करीब आधा डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जैसलमेर के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस के साथ संभाग में सर्वाधिक रहा। 

तापमान: 

जोधपुर 29.1 8.5, फलौदी 29.5 10.5, बाड़मेर 29.4 11.0, जैसलमेर 28.2 12.2 डिग्री सेल्सियस। 

जीवन में अच्छे कार्य कर कामयाब बनें : सुथार

जीवन में अच्छे कार्य कर कामयाब बनें : सुथार

स्वाइन फ्लू रोधी काढा आयुर्वेद अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध

बाड़मेर |आयुर्वेद विभाग स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा जिले के विभिन्न आयुर्वेद अस्पतालों में भेजा जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. चंद्रशेखर जैमिनी ने बताया कि यह काढ़ा विभाग निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। शहर के पीपली चौक ढाणी बाजार स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में यह काढा निशुल्क उपलब्ध है। यह काढ़ा साधारण जुकाम-खांसी बुखार वाले रोगी भी ले सकते हैं। इसका कोई साईड इफेक्ट नहीं है। यह अंग्रेजी दवा के साथ-साथ भी लिया जा सकता है इसमें डाली गई औषधियां एंटी वायरल है। यह व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है जिससे रोगी जल्द ठीक होता है। चिकित्सालय में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डाॅ. प्रदीप कुमार धनदे ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए प्राणायाम भी उपयोगी है। 

हनुवंतसिंह को गौ रक्षा प्रमुख का दायित्व सौंपा

बाड़मेर | बजरंगदल की बैठक मेढ़ स्वर्णकार जगदंबा मंदिर में शुक्रवार को विहिप के जिला मंत्री चेलाराम सिंधी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बजरंग दल की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें हनुवंतसिंह कवास को गौ रक्षा प्रमुख तथा तरूण श्रीमाली को सह गौरक्षा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। बैठक में आगामी 22 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन पर चर्चा की गई। बैठक में बजरंग दल के नगर संयोजक सुखदेव सोनी, सह संयोजक ओमसिंह राठौड़, बाबूलाल, संजय जैन गजेन्द्र जांगिड़ ने भाग लिया।

चौहटन| राज्यविधिक

पभोक्ता पखवाड़ा 16 से 28 तक 

बाड़मेर| खाद्यविभाग उपभोक्ता 16 फरवरी को प्रारंभ होकर माह की अंतिम तारीख 28 फरवरी तक मनाया जाएगा। मार्च से उपभोक्ता पखवाड़ा पूर्वानुसार माह की 10 से 24 तारीख तक रहेगा। यह जानकारी डीएसओ भैराराम डिडेल ने दी है। 


चौहटन| राज्यविधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 14 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत दिवस के उपलक्ष्य में चौहटन न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। न्यायिक मजिस्ट्रेट ललित डाबी ने बताया कि लोक अदालत में न्यायालय में लंबित चैन अनादरण के प्रकरण वसूली के साथ ही अन्य प्रकरण, मुकदमे बाजी से पहले प्रकरणों में पक्षकारन के बीच आपसी राजीनामा के प्रयास किए जाएंगे। 

छात्रहुनर सीख कर आगे बढ़ें 

बाड़मेर|डेजर्ट डिसेबल डवलपमेंट स्कूल में शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अनिता छंगाणी ने बताया कि छात्रों को हुनर सीख कर आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा के साथ कला का हुनर सीख कर अपनी अलग पहचान बनाएं। अध्यक्ष भूराराम मायला ने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए छात्रों को संकल्प दिलाया। व्यवस्थापक भाेमाराम प्रजापत ने बताया कि समारोह में बच्चों को कंबल भेंट किए गए। रुद्रप्रताप वाजपेयी, नरपतसिंह, प्रबंधक श्याम बाबू शर्मा संयोजक प्रेम मंसुरिया ने विचार रखे। समारोह में कविता, नाटक, चुटकले नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 

इन जिलों में भाजपा

इन जिलों में भाजपा 

जिलापरिषद कुल सीट भाजपा कांग्रेस अन्य 

अजमेर32 23 9 0 

अलवर 49 30 18 1 

बारां 25 15 10 0 

भीलवाड़ा 37 28 8 1 

चित्तौड़गढ़ 25 16 9 0 

चूरू 27 21 5 1 

धौलपुर 23 13 8 2 

गंगानगर 31 22 5 4 

हनुमानगढ़ 29 16 12 1 

जयपुर 51 27 22 2 

जालोर 31 25 6 0 

झालावाड़ 27 23 4 0 

जोधपुर 37 28 9 0 

नागौर 47 25 22 0 

पाली 33 32 1 0 

प्रतापगढ़ 17 13 4 0 

राजसमंद 25 25 0 0 

सीकर 39 23 11 5 

सिरोही 21 15 5 0 

टोंक 25 16 9 0 

उदयपुर 43 27 15 1 

डूंगरपुर 27 14 13 0 

9जिलों में कांग्रेस 

बांसवाड़ा31 10 21 0 

बाड़मेर 37 14 23 0 

बीकानेर 29 13 16 0 

बूंदी 23 9 14 0 

दौसा 29 4 24 1 

करौली 27 7 18 2 

कोटा 23 10 13 0 

सवाई माधोपुर 25 7 18 0 

जैसलमेर 17 3 14 0 

यहांस्थिति साफ नहीं 

झुंझुनूं35 17 17 1 

भरतपुर 37 0 0 1