गुरुवार, 5 फ़रवरी 2015

एनसीसी प्रमाण पत्र बी परीक्षा 8 को

बाड़मेर. राजकीयमहाविद्यालय बाड़मेर जैसलमेर के द्वितीय वर्ष एनसीसी कैडेटों की प्रमाण पत्र बी परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी। राज इंडेप कंपनी एनसीसी के कमान अधिकारी 2 कर्नल आरएस शेखावत ने बताया कि इस परीक्षा में वे कैडेट जिन्होंने एक कैंप किया, वे ही भाग ले सकेंगे।परीक्षा में राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर के 35 और राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर के 18 कैडेट भाग लेंगे। प्रवेश कार्ड उसी दिन परीक्षा स्थल पर दिए जाएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: