शनिवार, 7 फ़रवरी 2015

सांसद ने कहा यू गेट आउट पूर्व सांसद बोले यू शटअप

जिलापरिषद के वार्ड संख्या 37 की पुनर्मतगणना को लेकर शुक्रवार को देर रात तक विवाद चलता रहा। पुनर्मतगणना के दौरान पूर्व सांसद हरीश चौधरी और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने के बाद सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी भी वहां गए। मतगणना कक्ष में पूर्व सांसद और विधायक को देखने के बाद दोनों के बीच जोरदार बहस हुई। सांसद ने हरीश चौधरी को कहा कि यू गेट आउट। पलट कर वापिस हरीश चौधरी ने सांसद को कहा यू शटअप। विवाद को बढ़ते देख कलेक्टर और एडीएम ने बीच-बचाव कर दोनों के शांत किया। कर्नल का आरोप है कि कांग्रेसी नेता मतगणना कक्ष में घुसकर प्रशासन को दबाने का प्रयास कर रहे थे, जबकि हरीश चौधरी का आरोप है कि बाड़मेर प्रशासन चुनाव शुरू होने से लेकर अब तक सरकार के दबाव में ही काम कर रहा है। कलेक्टर ने कहा कि पूर्व सांसद और विधायक मतगणना कक्ष में जबरन घुस गए। 

शेष| पेज 4 

बाड़मेर. मतगणना केंद्र पर शुक्रवार रात आपस में उलझते सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी और पूर्व सांसद हरीश चौधरी। 

कोई टिप्पणी नहीं: