मंगलवार, 3 फ़रवरी 2015

रोडवेज रूट पर अवैध वाहनों का संचालन

बाड़मेर-सिणधरीमार्ग पर दिनों दिन अवैध वाहनों का संचालन बढ़ने से रोडवेज को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही नहीं ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद है। ओवरलोड वाहन के चलते पूर्व में भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। दुर्घटना के दूसरे दिन परिवहन विभाग सक्रिय होकर कार्रवाई करता है। लेकिन इस कार्रवाई को आगे जारी नहीं रखने से सड़काें पर फिर ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ते नजर आते हैं। यही नहीं कई बार टैंपो चालक विद्यार्थियों को छत पर भी बैठा देते हैं। 

^अवैधवाहन चालक रोडवेज के आगे चल कर सवारियां भर लेते हैं। ऐसे में रोडवेज को मांग के अनुसार आय प्राप्त नहीं हो रही है। यह खेल पिछले दो साल से चल रहा है। भूपेशकुमार, परिचालक बाड़मेर डिपो 

^सिणधरी-चौहटन मार्ग पर अवैध वाहनों का काफी बोलबाला है। अवैध वाहनों की रोकथाम को लेकर परिवहन विभाग को भी बताया है। अवैध वाहनों पर अंकुश लगाने को हम प्रयासरत है। अवैध वाहनों से रोडवेज के मुनाफे में भी कमी रही है। जवाहरबोराणा, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर आगार 

कोई टिप्पणी नहीं: