शहरके मुख्य मार्ग पर चल रहे सीवरेज कार्य ने शहरवासियों के लिए सिरदर्द बन गया है। प्रशासन पुलिस दोनों ही बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। ट्रैफिक डाइवर्ट नहीं करने की वजह से बाजार में घंटों जाम की स्थिति बन रही है, जबकि उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम, सीआई, डीएससी एएससी स्तर तक के अधिकारी बैठते हैं। इन दिनों शहर के मुख्य बाजार में पैदल राहगीरों तक का चलना दूभर हो गया है। मगर उचित प्लानिंग के अभाव में लोग परेशानियों से रूबरू हो रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व सीवरेज का कार्य गलियों से पूरा होने के बाद मुख्य मार्गों तक पहुंचा। अभी जिला एवं सेशन न्यायालय के आगे से लेकर प्रथम रेलवे क्रॉसिंग तक सीवरेज बिछाई जा रही है। अब कार्य लगभग पूरा होने को है, लेकिन प्रशासनिक इस दिशा में कोई काम नहीं कर रहा हैं। नतीजतन बिना प्लानिंग के कार्य होने से अब शहरवासी घंटों जाम के रूप में परेशानियां झेल रहे हैं।
नहींकिया ट्रैफिक डायवर्ट
रेस्टहाउस के आगे सीवरेज बिछाने के दौरान लोगों के लिए मुसीबतें और बढ़ गई। शहर के एक भाग को दूसरे भाग से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। जानकारी के अभाव में वाहन चालक वहां पहुंचते हैं और बाइक निकलने जितनी जगह से वाहन पार करने के लिए घंटाें जाम में परेशानियां झेलते हैं।
बालोतरा. बड़े वाहनों के डायवर्जन नहीं होने के कारण बनी जाम की स्थिति।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें