मंगलवार, 3 फ़रवरी 2015

बैलेंस खत्म होते ही कट जाएगी बिजली, सिम की तरह ऐसे रीचार्ज होंगे मीटर

बलोतरा। सुनने में भले ही अटपटा लगे, लेकिन जल्द ही ऐसा होने वाला है। डिस्कॉम ने प्रीपेड मीटर लगाने की योजना तैयार कर ली है। डिस्कॉम ने शुरूआती दौर में बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर स्थित 67 सरकारी कार्यालयों को नोटिस भेजकर प्रीपेड मीटर लगाने के लिए कहा है। प्रीपेड मीटर लगने पर उपभोक्ता को एक महीने या एक साल का रिचार्ज पहले कराना होगा, निर्धारित समय सीमा में रिचार्ज से ज्यादा बिजली खर्च करने पर आपूर्ति अपने आप कट हो जाएगी।
1 of 3
फाइल फोटो : प्रीपेड इलेक्ट्रिक मीटर

वर्तमान में बिजली खर्च करने के बाद यूनिट के आधार पर उपभोक्ता को बिल थमाया जाता है। प्रीपेड मीटर की गाइडलाइन जारी हो चुकी है। इस योजना के प्रभारी जोनल मुख्य अभियंता होंगे, जबकि संबंधित वृत के अधीक्षण अभियंता को जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। आईटी विभाग के एसई उपभोक्ताओं को बिलिंग डाटा की जानकारी देने के लिए नोडल अधिकारी होंगे। इसके साथ वृत में एक ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति की जाएगी, जो प्रीपेड मीटर से संबंधित संपूर्ण जानकारी रखेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: