बाड़मेर | पंचायतचुनाव की मतगणना के दिन गुरुवार को कॉलेज रोड पर यातायात बंद रहेगा।
प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कॉलेज रोड पर बेरिकेडिंग कर यातायात को डायवर्ट करने का फैसला किया है। कॉलेज के अंदर बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में 800 जवान तैनात रहेंगे। मतगणना कक्ष में एंट्री के लिए मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद गुजरना होगा। आमजन को नतीजों की जानकारी चुनाव आयोग राजस्थान की वेबसाइट और माइक के जरिए नहीं मिल पाएगी।
कॉलेज में पुलिस सुरक्षा को तीन भागों में बांटा गया है। प्रथम घेरा कॉलेज बिल्डिंग के अंदर का रहेगा। दूसरा घेरा कॉलेज बिल्डिंग से मुख्य मुख्य द्वार तक रहेगा और तीसरा घेरा कॉलेज बाउंड्री से बाहर का रहेगा। इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना में शामिल होने वाले अधिकारी, एजेंट, प्रत्याशी अन्य लोगों को बिना पास एंट्री नहीं दी जाएगी। मुख्य गेट सहित तीन स्थानों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए है। 5 मोबाइल टीम, 2 एएसपी, 4 डीएसपी, 5 इंस्पेक्टर, 15 सब इंस्पेक्टरों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए है।
यातायातडायवर्ट, इस तरह रहेगी व्यवस्था >शहीदचौराहा: राष्ट्रीयराजमार्ग 15 की तरफ से आने वाले सभी वाहन किसान कन्या छात्रावास के सामने के रास्ते से आदर्श स्टेडियम, नेहरू नगर होते हुए ओवरब्रिज पर चढ़ेंगे।
नेहरूनगर: ओवरब्रिजकी तरफ आने वाले सभी वाहन आदर्श स्टेडियम के पीछे के रास्ते महावीर नगर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 15 से निकलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें