बाड़मेर |आयुर्वेद विभाग स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा जिले के विभिन्न आयुर्वेद अस्पतालों में भेजा जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. चंद्रशेखर जैमिनी ने बताया कि यह काढ़ा विभाग निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। शहर के पीपली चौक ढाणी बाजार स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में यह काढा निशुल्क उपलब्ध है। यह काढ़ा साधारण जुकाम-खांसी बुखार वाले रोगी भी ले सकते हैं। इसका कोई साईड इफेक्ट नहीं है। यह अंग्रेजी दवा के साथ-साथ भी लिया जा सकता है इसमें डाली गई औषधियां एंटी वायरल है। यह व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है जिससे रोगी जल्द ठीक होता है। चिकित्सालय में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डाॅ. प्रदीप कुमार धनदे ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए प्राणायाम भी उपयोगी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें