तापमान बढ़ा, सर्दी से राहत नह
गततीन दिनों से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी होने से अधिकतम तापमान 28.2 न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। अलसुबह हवा चलने से मौसम ठंडा रहा। लेकिन दाेपहर में तेज धूप निकलने और हवा नहीं चलने से मौसम सामान्य रहा जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। बालोतरा में भी सुबह से ही मौसम सामान्य रहा। दोपहर में धूप रहने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। मौसम में हो रहे अचानक बदलाव से मौसमी बीमारियां इन दिनों पांव पसार रही हैं। बुधवार को भी बालोतरा राजकीय अस्पताल बाड़मेर में सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की कतार लगी रही। जैसलमेर में भी बुधवार को मौसम सामान्य रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। दोपहर में तेज धूप रहने से पर्यटक स्थलों पर काफी चहल-पहल रही। अधिकतम तापमान 26.0 न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। बाड़मेर. मौसम में हो रहे बदलाव के साथ ही सुबहमौसम में कुछ ठंडक रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें