दिल्ली से घोंडा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साहब सिंह चौहान की स्कोडा कार पर हमला हुआ है. अज्ञात हमलावरों ने किया हमला. हेलमेट और पत्थर से किया हमला. वारदात के समय कार में विधायक का बेटा और दो कार्यकर्ता थे मौजूद. घर से कुछ ही दूरी पर हुआ हमला.
दिल्ली के मंगोलपुरी से बीजेपी प्रत्याक्षी सुरजीत कुमार को पुलिस ने शराब बांटने के आरोप में हिरासत में लिया है. पब्लिक के बीच रंगे हाथों पुलिस ने पकड़ा. गाड़ी में झंडे, टोपी, शराब बरामद, थाने में जब्त.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच इस रोमांचक मुकाबले को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनमत संग्रह बताया जा रहा है, वहीं बीजेपी नेतृत्व ने इससे इनकार किया है. 70 सीटों पर होने जा रहे चुनाव में 1.33 करोड़ से अधिक मतदाता कुल 673 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे.
वोटिंग 12,177 पोलिंग बूथ पर होगी, चुनाव आयोग ने इनमें से 714 पोलिंग बूध ‘संवेदनशील’ जबकि 191 ‘अति संवेदनशील’ बताया है. वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी. वोटिंग के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील पोलिंग बूथ की संख्या में वृद्धि होने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों की संख्या में भी इजाफा किया गया है. इस बार आप और बीजेपी में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तमाम ओपिनियन पोल में आप को बहुमत में सरकार बनाते दिखाया गया है. दिल्ली में पिछले 16 साल से सत्ता से दूर बीजेपी ने टीम अन्ना की पूर्व सदस्य किरण बेदी को पार्टी में लाकर और उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दांव खेला है. बताया जाता है कि इससे पार्टी के कुछ नेता और पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता नाखुश हैं.
बीजेपी के विरोधी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि चुनाव के नतीजे मोदी सरकार के प्रदर्शन पर जनमतसंग्रह होंगे. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस विचार को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी और आप के बीच मुकाबले का मतलब सुशासन और अराजकता में से किसी एक विकल्प को चुनना है. इस बीच दिल्ली के ऐतिहासिक जामा मस्जिद के इमाम बुखारी ने एक बयान जारी कर मुस्लिमों को आप के पक्ष में मतदान करने को कहा, लेकिन पार्टी ने इस पेशकश को खारिज कर दिया.
बीजेपी की रणनीति का जवाब अरविंद केजरीवाल नीत आप ने दिया है और पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव से उठी मोदी लहर को रोकने के लिए धुआंधार प्रचार अभियान चलाया. वहीं कांग्रेस को इस दौड़ में बहुत पीछे माना जा रहा है.
दिल्ली के मंगोलपुरी से बीजेपी प्रत्याक्षी सुरजीत कुमार को पुलिस ने शराब बांटने के आरोप में हिरासत में लिया है. पब्लिक के बीच रंगे हाथों पुलिस ने पकड़ा. गाड़ी में झंडे, टोपी, शराब बरामद, थाने में जब्त.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच इस रोमांचक मुकाबले को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनमत संग्रह बताया जा रहा है, वहीं बीजेपी नेतृत्व ने इससे इनकार किया है. 70 सीटों पर होने जा रहे चुनाव में 1.33 करोड़ से अधिक मतदाता कुल 673 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे.
![]() |
बीजेपी के विरोधी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि चुनाव के नतीजे मोदी सरकार के प्रदर्शन पर जनमतसंग्रह होंगे. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस विचार को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी और आप के बीच मुकाबले का मतलब सुशासन और अराजकता में से किसी एक विकल्प को चुनना है. इस बीच दिल्ली के ऐतिहासिक जामा मस्जिद के इमाम बुखारी ने एक बयान जारी कर मुस्लिमों को आप के पक्ष में मतदान करने को कहा, लेकिन पार्टी ने इस पेशकश को खारिज कर दिया.
बीजेपी की रणनीति का जवाब अरविंद केजरीवाल नीत आप ने दिया है और पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव से उठी मोदी लहर को रोकने के लिए धुआंधार प्रचार अभियान चलाया. वहीं कांग्रेस को इस दौड़ में बहुत पीछे माना जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें