युवाकौशल विकास कर रोजगार की ओर आगे बढ़े। जिले में विभिन्न तेल कंपनियां अन्य सहयोगी कंपनियों के आने से रोजगार के अनेक अवसर है। नशा मुक्ति के लिए युवा जागरूक रहकर योगदान दें।
यह बात नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से युवा आश्रम में शुक्रवार को आयोजित जिला युवा सम्मेलन एवं युवा कृति में मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपालराम बिरदा ने कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महिला अधिकारिता विभाग के परियोजना अधिकारी अशोक कुमार गोयल ने महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी। गोयल ने कहा जिले में अब महिलाएं बेटियां किसी से कम नहीं है। अब बेटियां माताएं अन्याय के खिलाफ खड़ी हो चुकी है। विशिष्ट अतिथि प्रो.आदर्श किशोर ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को बचाना जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि शुभम संस्थान के प्रबंधक मुकेश व्यास ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल विकास कर रोजगार प्राप्त कर आगे बढ़ना चाहिए। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेंद्र तनसुखाणी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी ने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दल प्रभारी वंदना गुप्ता के सानिध्य में किया गया। युवा सम्मेलन में खेल सामग्री का वितरण किया गया। सम्मेलन में विभिन्न दुकानें लगाई गईं। स्टाल विभाग के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
बाड़मेर. बाड़मेर युवा आश्रम में आयोजित जिला एवं युवा सम्मेलन में सम्मान करते अतिथि और सम्मेलन में मौजूद विद्यार्थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें