बालोतरा. घड़ोईनाड़ी गांव में बुधवार शाम को विवाहिता पेपोदेवी (20)की टांके में गिरने से मौत हो गई। मृतका के चचेरेभाई ने पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पचपदरा थाने में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार मेहरराम पुत्र मूलाराम जाट निवासी घड़ोई नाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी चचेरी बहन पेपोदेवी की शादी जसाराम पुत्र भोमाराम जाट के साथ की गई थी। शादी के बाद से जसाराम उसकी बहन को दहेज के लिए शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। बुधवार शाम 4.30 बजे पेपाेदेवी को पति जसाराम वगैरह 3 जनों ने पानी के टांके में धकेल कर उसकी हत्या कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें