मंगलवार, 3 फ़रवरी 2015

पीड़ितों की सहायता का आग्रह

बाड़मेर | कमठामजदूर यूनियन की बैठक मंगलवार को महावीर पार्क में आयोजित हुई। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने मजदूरों से सिलिकोसिस से पीड़ित मरीजों की सहायता करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने सवा महीने पहले राज्य के सभी जिलों के प्रमुख चिकित्साधिकारियों को इस रोग से पीड़ित मरीजों की पहचान कर सूचना रजिस्टर में संधारित कर स्वास्थ्य निदेशालय को ई-मेल पर सूचित करने के निर्देश दिए। लेकिन अभी तक निदेशालय को सूचना नहीं भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता के चलते पीड़ित परिवार को सहायता नहीं मिल रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: