बाड़मेर. पिछलेचार माह से नगर परिषद की रोड लाइट्स के रखरखाव को लेकर बजट सामग्री नहीं मिलने से परेशान होकर ठेकेदार ने बिजली रखरखाव करने से हाथ खड़े कर लिए हंै। बुधवार रात में प्रेम इलेक्ट्रिकल्स के ठेकेदार ने पूरे शहर की रोड लाइट्स बंद कर हड़ताल कर दी। ठेकेदार का आरोप है कि नगर परिषद की ओर से पिछले चार माह से बकाया 13.50 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं। शहर में बिजली मरम्मत के लिए लगाए गए कर्मचारियों को भी सैलेरी नहीं मिलने से नौकरी छोड़ भाग रहे हंै। पिछले चार माह से लगातार नगर परिषद के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी परेशान कर रहे हैं। दो दिन पहले ही नगर परिषद अधिकारियों को शहर में बिजली बंद रखने की चेतावनी दी थी, फिर भी अधिकारियों ने बकाया भुगतान नहीं किया तो बुधवार रात में शहर की बिजली काट दी। ठेकेदार प्रेमसिंह का कहना है कि रात 8 बजे सभापति लूणकरण ने फोन कर भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्टेशन रोड, अहिंसा चौराहा, ओवरब्रिज, कॉलेज रोड की लाइट शुरू की। गली-मोहल्ले रात भर अंधेरे में ही रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें