बाड़मेर | जिलेमें स्वाइन फ्लू की रोकथाम के अधूरे इंतजामों का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
राजकीय अस्पताल में भर्ती संदिग्ध मरीजों के स्वाब के सैंपल जोधपुर भेज दिए, लेकिन तीन दिन बाद रिपोर्ट नहीं आई है। दूसरी तरफ टेमी फ्लू की सप्लाई नहीं आने से नई परेशानी खड़ी हो गई है। उल्लेखनीय है कि तीन हजार टेमी फ्लू टेबलेट जैसलमेर से मंगवाई थी। तीन दिन में जयपुर से टेमी फ्लू की सप्लाई का आश्वासन दिया गया था। फ्लू का प्रकोप बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। सीएचसी पीएचसी पर मास्क पेंपलेट्स भेजे गए हैं। आठ टीमें अलग अलग ब्लॉक में सर्वे कर संदिग्ध मरीजों की पहचान करने में जुटी है। राजकीय अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सात मरीजों का उपचार चल रहा है। जांच के लिए स्वाब सैंपल तीन दिन पहले जोधपुर भेजे गए हैं। अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आने से पॉजिटिव या नेगेटिव होने की पुष्टि नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि जोधपुर में संभाग के अन्य जिलों से सैंपल ज्यादा आने से जांच में देरी हो रही है।
जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय अस्पताल में स्वाइन फ्लू उपचार की दवाइयां का स्टॉक सप्लाई के अभाव में कम हो रहा है। पीएमओ डॉ. हेमंत सिंघल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट में देरी हो रही है। अस्पताल में फिलवक्त 400 टेमी फ्लू टेबलेट उपलब्ध है।
बाड़मेर. फ्लू से बचाव के लिए मास्क पहने स्कूली बच्चे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें