बाड़मेर | धोरीमन्नाथाना क्षेत्र के लौहारवा धोरीमन्ना कस्बे में दो अलग -अलग बाइक फिसलने से दो घायल हो गए। धोरीमन्ना कस्बे में शराब के नशे में बाइक चलने के कारण गिरने से चालक रुघनाथ राम नाई के सिर हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आई। सूचना के बाद 108 एंबुलेंस के ईएमटी जगदीश पायलट चौथमल ने मौके पर पहुंच धोरीमन्ना अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर घायल होने पर गुजरात रेफर कर दिया। इसी तरह लौहारवा गांव के पास सड़क पर अचानक बैल आने से एक बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और बाइक फिसलने से भीखाराम को गंभीर चोटें आई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें